विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2018

कर्नाटक चुनाव : अमित शाह का '3-डी' बनाम राहुल गांधी का 'पकौड़ा-भगोड़ा'

कर्नाटक में कांग्रेस के खिलाफ जमकर बरसे अमित शाह, राज्य सरकार को "3-D सरकार" यानी धोखा, दादागिरी और डैनेस्टिक सिद्धांत पर चलने वाली सरकार कहा

कर्नाटक चुनाव : अमित शाह का '3-डी' बनाम राहुल गांधी का 'पकौड़ा-भगोड़ा'
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कर्नाटक में चुनावी जनसभा को संबोधित किया.
  • राहुल ने ललित, नीरव मोदी और माल्या को लेकर बीजेपी को घेरा
  • कलबुर्गी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के काला झंडा दिखाने पर शाह खफा
  • बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती की चुनावी रैली होगी
बेंगलुरु: कर्नाटक में विधानसभा चुनावों की गहमागहमी जोरों पर है. चुनावी जोरआजमाइश का दौर जारी है और इस सिलसिले में आज राहुल गांधी उत्तर कर्नाटक के दौरे पर हैं. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह हैदराबाद कर्नाटक के दौरे पर हैं और मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दावनगिरी पहुंचेंगे.

बीजेपी कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगातार लगा रही है हालांकि सबूत के तौर पर अब तक कोई दस्तावेज़ पेश नहीं किया गया है. आज कलबुर्गी (गुलबर्गा) में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस शासित कर्नाटक सरकार के मुखिया सिद्धारमैया को "3-D सरकार" कहा. उन्होंने कहा "3-D यानी धोखा, दादागिरी और डैनेस्टिक सिद्धांत" पर चलने वाली सरकार.

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी का पीएम पर तंज, 'चौकीदार' के मंत्री भ्रष्टाचार में जा चुके जेल और वह इसे खत्म करने की बात करते हैं

अमित शाह को कल कलबुर्गी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाकर नाराज कर दिया. इसके अलावा बिदर के हुमनाबाद में किसानों से संवाद कार्यक्रम के दौरान जब एक किसान ने अमित शाह से पूछा कि नई नौकरियों और किसानों से जो वादे आपने किए थे उनका क्या हुआ? इस पर वहां नोकझोंक हुई और किसान को सवाल नहीं पूछने दिया गया.

अमित शाह इन घटनाओं से काफी खफा हैं. ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बागलकोट में माहौल गर्म कर दिया. उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो स्कीमें लांच की हैं. उन्होंने स्कीमों के नाम बताते हुए कहा कि "गरीबों को रोजगार के लिए पकौड़ा और ललित मोदी नीरव मोदी और विजय माल्या जैसों के लिए भगोड़ा."

VIDEO : कर्नाटक सरकार पर पीएम मोदी का निशाना

कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही तरफ से एक-दूसरे पर आरोपों की बौछार हो रही है. राहुल गांधी हो या अमित शाह या फिर नरेंद्र मोदी...कोई भी मौका नहीं छोड़ रहा. अब लोगों को इंतजार है बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती की चुनावी रैली का. उन्होंने देवेगौड़ा की पार्टी जेडीएस से चुनावी तालमेल किया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Assembly Elections 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com