कर्नाटक सरकार ने रविवार को राज्य में स्थित सभी प्राइवेट अस्पतालों को चेतावनी दी है कि अगर वह कोरोना के मरीज को भर्ती करने से इनकार करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें आपराधिक मामले भी शामिल हैं. कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के. सुधाकर ने बेंगलुरु के जयनगर जनरल अस्पताल और राजीव गांधी चेस्ट अस्पताल के औचक दौरे से लौटने के बाद विधान सौधा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए इसका ऐलान किया.
उन्होंने निजी अस्पतालों द्वारा कोरोना के मरीजों के इलाज से इनकार करने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में ये बातें कहीं. उन्होंने कहा, 'किसी भी अस्पताल को मरीजों को भर्ती करने से मना नहीं करना चाहिए. अगर कोई भी अस्पताल इलाज से इनकार करता है, तो उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे.'
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सरकार की तरफ से यह चेतावनी उस सर्कुलर के ठीक एक दिन बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि बेंगलुरु और उसके आसपास के मरीजों को जल्द से जल्द अस्पतालों में शिफ्ट किया जाए. इससे पहले कई रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि कोविड-19 के मरीजों को अस्पतालों में भर्ती होने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने कोविड मरीजों को लेकर छह अलग-अलग तरह की गतिविधियां अपनाई है. इनमें कोरोना देखभाल केंद्र, सरकारी मेडिकल कॉलेज, निजी मेडिकल कॉलेज, सरकारी अस्पताल, कॉरपोरेट अस्पताल और होम क्वारेंटाइन शामिल हैं. इन सभी जगहों पर सरकारी दिशा निर्देशों के मुताबिक कोरोना के मरीजों का इलाज के लिए सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है.
बेंगलुरु में कोरोना के मामलों में अचानक आई तेजी को लेकर चिंताओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा, 'लक्ष्य यह है कि पूरी क्षमता से टेस्टिंग को बढ़ाया जाए विशेषकर निजी लैब में. एक बार हम टेस्टिंग बढ़ाते हैं तो यह स्वभाविक है कि पॉजिटिव मामले भी बढ़ेंगे. इसलिए लोगों को इससे घबराने की जरूरत नहीं बल्कि उन्हें सभी एहतियाती कदम उठाने चाहिए.'
उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में इस वायरस की वजह से होने वाली मृत्यु दर 1.46% जो अन्य महानगरों की तुलना में काफी कम है. सुधाकर ने यह भी कहा कि पहले के निर्देशों के अनुसार, निजी अस्पतालों को 2,734 बेड आवंटित करने थे लेकिन अभी तक उन्होंने 116 बेड ही आवंटित किए हैं. इस मुद्दे को भी जल्द ही निपटाया जाएगा.
रविवार को कर्नाटक में कोरोना के मामलों में अब तक का सबसे बड़ा उछाल देखा गया. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1925 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या 23,474 हो गई. वहीं 37 और लोगों की मौत इस वायरस के संक्रमण से हो गई.
राज्य में बढ़ते कोरोना के मामलों में सबसे बड़ा योगदान बेंगलुरू का ही है जहां रविवार को 1235 नए मरीज सामने आए और 16 लोगों की मौत इस जानलेवा वायरस की वजह से हो गई. हालांकि शहर में 302 लोग इस बीमारी को हराकर अस्पताल से अपने घर भी लौट गए.
VIDEO: कर्नाटक में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान 32 छात्र मिले कोविड पॉजिटिव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं