कानपुर में इजरायली मशीन से बुजुर्गो को जवान बना देने वाली खबर ने सभी को चक्कर में डाल दिया है. ऐसे ही वो लोग भी चक्कर खा गए थे, जिन्होंने झांसे में आकर ठगों को पैसा (Kanpur Cheating) दे दिया. उनको लगा कि प्रदूषित शहर में उनकी उम्र ज्यादा दिखने लगी है. इस विदेशी मशीन से उनके ऑर्गन सही हो जाएंगे और उनकी त्वचा भी जवान दिखने लगेगी. उनकी उम्र तो 20 से 25 साल घट जाएगी. वे नहीं जानते थे कि उनको ट्रैप कर उनको लूटा जा रहा है. जब तक कुछ समझ आता ठग को 35 करोड़ लेकर रफूचक्कर हो चुके थे. इस तरह की ठगी का देश में ये कोई पहला मामला नहीं है. पहले भी ठगों ने लोगों को अलग-अलग स्कीम का लालच देकर अपना शिकार बनाया है. ऐसे कुछ मामले जानिए.
उद्योगपति को लगाई 7 करोड़ की चपत
ठगी की अगर बात हो रही है तो वर्धमान कंपनी के मालिक को लगाई गई 7 करोड़ की चपत को जरूर याद रखना चाहिए. हाल ही में जालसाजों ने फर्जी सीबीआई अधिरारी बन वर्धमान इंडस्ट्री के मालिक एसपी ओसवाल से बड़ी रकम ऐंठ ली. उनको डिजिटल अरेस्ट करके रखा गया. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के नाम पर नकली सीजेआई के सामने पेशी करवाई गई. बैंक खातों में मोटी रकम ट्रांसफर करवाई ली गई. एक बड़े बिजनेसमैन भी ठगी से खुद को नहीं बचा सके.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 1.17 करोड़ की ठगी
महाराष्ट्र के ठाणे में क्रिप्टोकरेंसी योजना में निवेश कर ज्यादा मुनाफे का लालच देकर दो भाइयों से 1.17 करोड़ रुपये की ठगी की गई. उन्होंने 12 गुना ज्यादा मुनाफे का लालच देकर ठगों ने रकम निवेश करवाई. पैसा वापस मांगने पर ये ठग धमकाने लगे, जिसके बाद एक ही परिवार के 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

घर दिलाने के नाम पर ऐंठी रकम
ठगों ने तो सरकारी योजना तक को नहीं छोड़ा. मई महीने में राजधानी लखनऊ में डूडा ऑफिस का अधुकारी बनकर ठगों ने सैकड़ों लोगों से घर दिलाने के नाम पर ठगी की थी. ये लोग प्रधानमंत्री आवास योजना में घर दिलाने के नाम पर हर दिन 4-6 लोगों से 50-60 हजार रुपए की ठगी करते थे. वह लोगों को झांसे में लेकर पहले उनका बैंक अकाउंट खुलवाते और फिर मेंटेनेंस के नाम पर उनसे इसमें रकम डलवाते थे. STF ने दो बदमाशों को कानपुर से धर दबोचा था. आगरा में भी करीब 400 महिलाओं से ठगी की गई थी.

AI फोटो
नौकरी के नाम पर ठगे 9 लाख
नौकरी के नाम पर ठगी के तो न जाने कितने मामले देशभर से सामने आ चुके हैं. लखनऊ में अक्टूबर महीने में एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 9 लाख रुपए ऐंठने का मामले सामने आया था. जौनपुर के रहने वाले अंकित मिश्रा और उसकी पत्नी शुभि पांडे समेत अन्य पर धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया गया था.

AI फोटो
बुजुर्ग से ठगी जिंदगी भर की कमाई
तेलंगाना में सरकारी नौकरी से रिटायर एक बुजुर्ग को मालामाल बनाने के नाम पर उनकी जिंदगी भर की कमाई ठगों ने साप कर ली.वॉट्सऐप पर मैसेज के जरिए उनको इन्वेस्टमेंट का लालच दिया गया, इस ट्रैप में वह आसानी से फंस गए. उन्होंने अपनी करोड़ों की सेविंग ओर म्युचुअल फंड तक का पैसा लगा दिया और मुनाफे का इंतजार करते रहे. करीब 50 दिन बाद उनको समझ आया कि वह ठगी का शिकार हो चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं