विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना, 17500 फीट ऊंचे लिपुलेख दर्रे से चढ़ाई शुरू

Kailash Mansarovar Yatra: कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू हो गई है. श्रद्धालुओं का पहला दल रवाना हो गया है. पहले दल में 48 यात्रियों समेत कुल 52 सदस्य हैं.

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना, 17500 फीट ऊंचे लिपुलेख दर्रे से चढ़ाई शुरू
  • कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल रवाना हो गया है. जिसमें 52 सदस्य हैं.
  • उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले स्थित लिपुलेख दर्रे के रास्ते तिब्बत चीन में प्रवेश किया है.
  • पहले दल के साथ एक चिकित्साकर्मी और तीन किचन स्टाफ भी शामिल है.
पिथौरागढ़:

कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 का पहले दल ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले स्थित लिपुलेख दर्रे के रास्ते तिब्बत चीन में प्रवेश किया है. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के अधिकारियों ने सभी आवश्यक इमीग्रेशन एवं सीमा संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यात्रा दल को तिब्बत चीन की सीमा पर तैनात अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया. पहले दल में 48 श्रद्धालुओं के साथ एक चिकित्साकर्मी और तीन किचन स्टाफ सहित कुल 52 सदस्य शामिल हैं. तिब्बत चीन में प्रवेश के बाद यह दल निर्धारित पड़ावों पर रुकते हुए आगामी दिनों में पवित्र कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील की यात्रा पूरी करेगा. 

उत्तराखंड के लिपुलेख पुराना यात्रा मार्ग 

दरअसल, कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए सबसे पुराना यात्रा मार्ग उत्तराखंड के लिपुलेख से है. इसके अलावा कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए सिक्किम के नाथुला दर्रे से भी यात्री जाते हैं.  वहीं नेपाल के काठमांडू के रास्ते भी यात्रा के लिए श्रद्धालु जाते हैं. पहले उत्तराखंड के गूंजी से श्रद्धालुओं को पैदल होते ही लिपुलेख से होते हुए कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जाना होता था लेकिन सड़क बनने के बाद अब यात्री सीधे लिपुलेख दर्रे से होते हुए भारत तिब्बत चीन सीमा तक जाते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ेंः गाजियाबाद-कानपुर एक्सप्रेसवे रफ्तार भरने को तैयार, हापुड़-नोएडा जैसे 9 जिले जुड़ेंगे, गंगा एक्सप्रेसवे से भी कनेक्ट

उत्तराखंड में अगर कैलाश मानसरोवर यात्रा के जाने का रूट की बात करें तो उत्तराखंड  पिथौरागढ़ जिले से धारचूला, धारचूला से तवागढ़ ,तवाघाट से गूंजी, गूंजी से नाभीढांग, नाभीढांग से लिपुलेख दर्रा होते हुए श्रद्धालु तिब्बत चीन की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं. यहां से श्रद्धालु तकलाकोट से होते हुए मानसरोवर झील और उसके बाद कैलाश पर्वत की परिक्रमा करने जाते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

विदेश मंत्रालय ने की बैठक 

कैलाश मानसरोवर यात्रा भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के समन्वय में आयोजित की जा रही है.लिपुलेख मार्ग से यात्रा के लिए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके. यात्रा में जाने वाले भक्तों में उत्साह दिख रहा है.

ये भी पढ़ेंः 11 साल के बच्चे को उठा ले गया शेर, गिरनार पर्वत पर परिवार संग अंबाजी मंदिर गया था

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kailash Mansarovar Yatra 2026, Kailash Mansarovar Yatra, Lipulekh Pass, Lipulekh Pass In Uttarakhand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com