जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ चुनाव के लिए गठित चुनाव समिति और विश्वविद्यालय प्रशासन में बुधवार को जुबानी जंग जारी रही और दोनों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए. विश्वविद्यालय के डीन ऑफ स्टुडेंटस उमेश कदम ने छात्रों पर उन्हें बंधक बनाने का आरोप लगाया. वहीं, जेएनयूएसयू चुनाव समिति के सदस्यों ने दावा किया कि हाल में हुए चुनावों में कथित तौर पर लिंगदोह समिति के दिशानिर्देशों का अनुपालन नहीं करने को लेकर कदम की ओर से जारी समन का जवाब देने वे उनके कार्यालय गए तो उन्हें वहां प्रवेश नहीं दिया गया.
रोमिला थापर का बायो डाटा मांगे जाने से आहत हैं जेएनयू के इतिहास के छात्र
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि कदम ने सोमवार को छात्रों द्वारा संचालित चुनाव समिति के सदस्यों को नोटिस जारी कर मामले में बुधवार सुबह 10 बजे तक जवाब देने को कहा था. कदम शिकायत निस्तारण प्रकोष्ठ (जीआरसी) के भी अध्यक्ष हैं और उन्होंने दावा किया कि सुबह दस बजे से दोपहर ढाई बजे के बीच चुनाव समिति के सदस्य उनके कार्यालय नहीं आए. वे शाम साढ़े पांच बजे आए तब हमने कार्यालय बंद होने का समय होने की वजह से उनका जवाब स्वीकार करने से मना कर दिया. इसके बाद वे कार्यालय के गेट पर ही बैठ गए और कई घंटे तक उन्हें बंधक बनाए रखा. इससे उनका रक्तचाप बढ़ गया और उन्हें घबराहट होने पर स्वास्थ्य केंद्र जाना पड़ा.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं