झारखंड के साहिबगंज जिला के बरहेट स्थित एनटीपीसी फाटक के पास आज सुबह दो मालगाड़ियों के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. फायर ब्रिगेड के कर्मी रवि ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 3:30 बजे हुई. उस समय एक मालगाड़ी पटरी पर खड़ी थी, तभी दूसरी तरफ से आ रही मालगाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.

घायल लोको पायलट ज़ितेंदर कुमार ने बताया कि मालगाड़ियों में हुई टक्कर के कारण इंजन और कोयले से लदी बोगियों में आग लग गई, जिसे बुझाने का काम अभी भी जारी है. इसके अलावा, दो इंजन पटरी से उतर गए और एक इंजन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बताया गया कि एक मालगाड़ी पहले से फाटक के पास खड़ी थी. दूसरी तरफ से आ रही मालगाड़ी ने इसमें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालगाड़ी के इंजन और कोयला लदी बोगी में आग भभक उठी. रेल प्रशासन और पुलिस के अफसर हादसे की जानकारी मिलते ही बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचे.

जैसा कि बताया जा रहा है, टक्कर मारने वाली मालगाड़ी के इंजन वाली बोगी में सात लोग सवार थे. इनमें से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायलों को निकालकर बरहेट स्थित राजकीय हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है. इनमें से दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
घायलों में एक लोको पायलट जितेंद्र कुमार ने बताया कि पटरी पर खड़ी मालगाड़ी के बारे में अनुमान नहीं होने के कारण टक्कर हुई. फिलहाल रेलवे या एनटीपीसी की ओर से हादसे के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई सूचना या जानकारी साझा नहीं की गई है.
इस रेल लाइन से गोड्डा जिले में स्थित ललमटिया कोयला परियोजना से एनटीपीसी फरक्का को कोयले की आपूर्ति की जाती है. इस लाइन पर केवल मालगाड़ियों का ही परिचालन होता है. इस लाइन पर पहले भी कई हादसे हुए हैं. अक्टूबर 2024 में आपराधिक तत्वों ने एनटीपीसी की फरक्का-ललमटिया रेलवे ट्रैक को विस्फोट कर उड़ा दिया था, जिससे एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी.
पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता कौशिक मित्रा ने कहा, 'मालगाड़ी और पटरी दोनों ही एनटीपीसी की हैं. इसका भारतीय रेलवे से कोई लेना-देना नहीं है.' जिस रेलवे लाइन पर यह हादसा हुआ वह बिहार के भागलपुर जिले में एनटीपीसी के ‘कहलगांव सुपर थर्मल पावर स्टेशन' को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में फरक्का संयंत्र से जोड़ती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं