विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2019

झारखंड लिंचिंग: तबरेज अंसारी की पीट पीटकर हत्या के बाद महिलाओं को मिली रेप की धमकी, जानें क्या है मामला

झारखंड के सरायकेला जिले में हिंदू महिलाओं के एक संगठन ने मामला दर्ज कराया है कि भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने (Mob Lynching) के शिकार तबरेज अंसारी से सहानुभूति रखने वाले कुछ लोगों ने उनका दुष्कर्म करने की धमकी दी है.

Also Read in
झारखंड लिंचिंग: तबरेज अंसारी की पीट पीटकर हत्या के बाद महिलाओं को मिली रेप की धमकी, जानें क्या है मामला
झारखंड के सरायकेला में चोरी के आरोप में तबरेज अंसारी की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी.
  • झारखंड में हिंदू महिलाओं के एक समहू को मिली रेप की धमकी
  • तबरेज अंसारी की मौत से सहानुभूति रखने वालों ने दी धमकी
  • तबरेज अंसारी की पीट पीटकर कर दी गई थी हत्या
रांची :

झारखंड के सरायकेला जिले में महिलाओं के एक संगठन ने मामला दर्ज कराया है कि राज्य में हाल ही में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने (Mob Lynching) के शिकार तबरेज अंसारी के साथ सहानुभूति रखने वाले कुछ लोगों ने उनका दुष्कर्म करने की धमकी दी है. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्तिक एस. ने कहा, 'सरायकेला पुलिस स्टेशन में कुछ महिलाओं ने एक मामला दर्ज कराया है. उन्होंने कहा कि उन्हें रेप और अन्य परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है. हम मामले की जांच कर रहे हैं.'

झारखंड मॉब लिंचिंग: तबरेज अंसारी के परिजनों का दावा- मारपीट के बाद उसे पिलाया गया था 'जहर'

स्थानीय मीडिया के अनुसार, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) का झंडा लिए लगभग 20 लोगों ने धतकिडीह गांव में जाकर महिलाओं को धमकाया. इसी गांव में लिंचिंग की घटना हुई थी. उन्होंने मंदिरों से धार्मिक झंडे भी हटा दिए और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के समर्थन में नारेबाजी की. पुलिस ने इसमें एआईएमआईएम की भूमिका की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उसने कहा कि जांच चल रही है.

झारखंड में युवक की हत्या पर सत्तासीन ताकतवर लोगों की खामोशी हैरान करने वाली : राहुल गांधी

धतकिडीज गांव में तबरेज अंसारी (22) को बाइक चुराने के शक में बुरी तरह पीटा गया था इसके बाद 23 जून को एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी. पुलिस के अनुसार, उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल तथा कुछ अन्य वस्तुएं बरामद की गई थीं. यह मामला एक वीडियो के वायरल होने के बाद प्रकाश में आया, जिसमें आरोपी पंकज मंडल पेड़ से बंधे तबरेज अंसारी को पीटते हुए दिख रहा है.

झारखंड में मुस्लिम युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पांच गिरफ्तार, दो पुलिस अधिकारी सस्पेंड

मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) का मामला विशेष जांच टीम (SIT) के पास भेज दिया गया है. अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है

VIDEO: झारखंड में भीड़ ने मुस्लिम युवक की पीट पीटकर की हत्या

(इनपुट: IANS)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand Mob Attack, Mob Attack, Jharkhand, Mob Lynching, Tabrez Ansari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com