- झारखंड सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.58 लाख करोड़ रुपये का बजट विधानसभा में पेश किया
- वित्त मंत्री ने बताया कि यह बजट गरीबों, किसानों, आदिवासियों और महिलाओं की आकांक्षाएं पूरी करेगा
- सरकार शनिवार को सदन में पूरक बजट का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करेगी और विपक्ष के सवालों का जवाब देगी
झारखंड सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.58 लाख करोड़ रुपये का बजट मंगलवार को पेश किया.झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नीत सरकार ने 2025-26 के लिए 1.45 लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया था.
राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधानसभा में कहा, ‘‘ मैं सदन के पटल पर वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.58 लाख करोड़ रुपये का बजट रखता हूं.'' किशोर ने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग.. गरीब, किसान, आदिवासी और महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करेगा.
किशोर ने विधानसभा भवन के बाहर संवाददाताओं से कहा, 'सरकार शनिवार को सदन में अपने जवाब के दौरान पूरक बजट का पूरा विवरण रखेगी. विपक्ष के सभी सवालों का भी जवाब दिया जाएगा.'इससे पहले आठ दिसंबर, 2025 को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान 7,721.25 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित किया गया था. पिछले साल मार्च में वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.45 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पेश किया था.
ये भी पढ़ें-: रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस चतरा में क्रैश, विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं