विज्ञापन

Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव में सितारों पर दांव, महाभारत की द्रौपदी से बंगाली सुपरस्टार तक आजमा रहे किस्मत

Bengal election 2026: बंगाल में चल रही विधानसभा चुनावों की गहमागहमी से रुपहला पर्दा भी अछूता नहीं है. चुनावी प्रत्याशियों में इस बार भी सिनेमा और राजनीति का गहरा मिक्स देखने को मिल रहा है.

Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव में सितारों पर दांव, महाभारत की द्रौपदी से बंगाली सुपरस्टार तक आजमा रहे किस्मत
बंगाल चुनाव में सितारों पर दांव
Social Media
नई दिल्ली:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण का मतदान आज यानी कि 29 अप्रैल को हो रहा है. इस बार भी सिनेमा और राजनीति का गहरा मिक्स देखने को मिल रहा है. टीएमसी और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने अपनी तरफ से कई सेलेब कंटेस्टेंट को मैदान में उतारा. इनमें ऐसे नाम शामिल हैं जो छोटे पर्दे और बंगाली सिनेमा से जुड़े रहे हैं. एक खास नाम वो भी है जिसने दूरदर्शन की महाभारत में द्रौपदी के अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया था. नाम तो आपको याद आ ही गया होगा. ये एक्ट्रेस हैं रूपा गांगुली.

रूपा गांगुली (भाजपा): महाभारत टीवी शो में द्रौपदी का यादगार किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस इस बार सोनारपुर दक्षिण सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं. वे पहले राज्यसभा सांसद भी रह चुकी हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

सायंतिका बनर्जी (टीएमसी): चर्चित बंगाली एक्ट्रेस सायंतिका बनर्जी बारानगर विधानसभा सीट से टीएमसी टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. उन्होंने 2024 के उपचुनाव में इसी सीट से जीत हासिल की थी.

Latest and Breaking News on NDTV

रुद्रनील घोष (भाजपा): मशहूर एक्टर रुद्रनील घोष, हावड़ा जिले की शिबपुर सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं. वे पहले भी राजनीतिक गतिविधियों में एक्टिव रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

राज चक्रवर्ती (टीएमसी): बंगाली फिल्मों के जाने-माने एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राज चक्रवर्ती बैरकपुर सीट से टीएमसी की ओर से मैदान में हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

हिरण चटर्जी (भाजपा): एक्टर हिरण्मय चट्टोपाध्याय (हिरन चटर्जी) श्यामपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं. 2021 में उन्होंने भाजपा टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव जीता था.

Latest and Breaking News on NDTV

पापिया अधिकारी (भाजपा): 64 साल की बंगाली एक्ट्रेस पापिया अधिकारी टॉलीगंज सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि बंगाल में ही क्या देश में सत्ता और सितारों का यह गठबंधन नया नहीं है. कई कलाकार पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं और कुछ सफल भी रहे हैं. इस बार भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. चुनाव के नतीजे 4 मई 2026 को आने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: करिश्मा कपूर ने पैपराजी को सिखाई तमीज, मुड़ते ही बोलीं ज्यादा जूम मत करना, वीडियो वायरल हुआ तो छिड़ी बहस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal Vidhan Sabha Chunav, Bengal Assembly Election 2026, Vibhan Sabha Chunav 2026, Bengal Election Polling, West Bengal Election Voting Today, Bengal Election News, West Bengal Election News In Hindi, West Bengal Assembly Seats, Bengal Assembly Voting Percentage, Actress Sayantika Banerjee, Roopa Ganguly, Rudranil, Celebs Candidates In West Bengal Vidhan Sabha Chun, Entertainment News In Hindi, Entertainment Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com