विज्ञापन
This Article is From May 22, 2019

कुलगाम एनकाउंटर: सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया, हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों द्वारा आतंकियों के सफाये का अभियान जारी है. इसी कड़ी में दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के हाथ बड़ी सफलता लगी है.

कुलगाम एनकाउंटर: सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया, हथियार और गोला-बारूद बरामद
कुलगाम में 2 आतंकी ढेर
कुलगाम:

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों द्वारा आतंकियों के सफाये का अभियान जारी है. इसी कड़ी में दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के हाथ बड़ी सफलता लगी है. आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 आतंकिय़ों को मार गिराया है. सुरक्षाबलों ने आतंकियों के शव को भी बरामद किया है. उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी मिला है. फिलहाल आतंकियों की पहचान और उनके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है. 

जम्मू-कश्मीर में दो जगहों पर मुठभेड़, पुलवामा में सुरक्षा बलों ने मार गिराए तीन आतंकी

बता दें कि मंगलवार रात से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सुरक्षाबलों को कुलगाम के गोपालपोरा इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में गोपालपोरा इलाके में पुलिस के साथ साझा सर्च ऑपरेशन शुरू किया. ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को देखते ही आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. आतंकियों की कार्रवाई का जवाब देते हुए सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और उनका मुंह तोड़ जवाब दिया. सुरक्षाबलों की कार्रवाई ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया. 

जम्मू-कश्मीर: एनकाउंटर में मारा गया आईएसजेके का आतंकवादी, शोपियां में हुई कार्रवाई

गौरतलब है कि चुनाव से पहले सरहद पर भी हलचल तेज है. मंगलवार को पुलवामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ की चौकी पर ग्रेनेड से हमला कर दिया लेकिन राहत की बात ये रही कि इस कार्रवाई में कोई नुकसान नहीं हुआ. यह ग्रेनेड चौकी के पास गिरा और तेज धमाके के साथ फट गया. लेकिन इससे कोई नुकसान नहीं हुआ. इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने सघन तलाशी अभियान चलाया. 

Video: शोपियां में जैश के दो आतंकी ढेर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Kulgam Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com