जम्मू-कश्मीर के छह जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर बुधवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है. 239 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की कतारें देखी जा रही हैं. वोटिंग को लेकर लोगों में उत्साह है. जम्मू डिवीजन के पुंछ, राजौरी और रियासी तथा घाटी के श्रीनगर, बडगाम और गांदरबल सहित केंद्र शासित प्रदेश के छह जिलों के अधिकांश मतदान केंद्रों पर उत्सव जैसा माहौल है.
स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबल मतदान केंद्रों पर आने वाले मतदाताओं के साथ मुस्कुराहट बांटते हुए दिखे. जम्मू-कश्मीर चुनाव के दूसरे चरण में कुल 25.78 लाख मतदाता मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं. मतदान बुधवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त होगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं से वोट करने की अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''जम्मू-कश्मीर में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर की वोटिंग है. सभी वोटर्स से मेरी अपील है कि वे अपना वोट जरूर दें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरा अभिनंदन!"
जम्मू-कश्मीर में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर की वोटिंग है। सभी वोटर्स से मेरी अपील है कि वे अपना वोट जरूर दें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरा अभिनंदन!
— Narendra Modi (@narendramodi) September 25, 2024
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रमुख तारिक हमीद कर्रा, जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना, पूर्व मंत्री अली मोहम्मद सागर, आसिया नकाश, अब्दुर रहीम राथर, हकीम मोहम्मद यासीन, चौधरी जुल्फिकार और जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के प्रमुख सैयद अल्ताफ बुखारी सहित वरिष्ठ राजनेता दूसरे चरण में चुनावी मैदान में हैं.
एनसी और कांग्रेस ने चुनाव पूर्व गठबंधन बनाया है. एनसी ने 52 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं जबकि कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान 1 अक्टूबर को होगा और मतगणना 8 अक्टूबर को होगी.
चौबीसों घंटे डिजिटल निगरानी
मतदान समाप्त होने के बाद जिन ‘स्ट्रॉन्ग रूम' में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) रखी जाएंगी, उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और उन्हें चौबीसों घंटे डिजिटल निगरानी में रखा जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं