विज्ञापन

जामिया यूनिवर्सिटी में भारी हंगामा! कैंपस में तनाव के बाद कक्षाएं हुईं ऑनलाइन

छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन अब बड़ा विवाद बन गया है. छात्रों और सुरक्षा गार्डों के बीच झड़प के बाद कैंपस का माहौल तनावपूर्ण हो गया.

जामिया यूनिवर्सिटी में भारी हंगामा! कैंपस में तनाव के बाद कक्षाएं हुईं ऑनलाइन
NDTV

दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ चुनाव दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच छात्रों और सुरक्षा गार्डों के बीच झड़प हो गई. इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कक्षाएं ऑनलाइन कराने का फैसला लिया है. जामिया प्रशासन का आरोप है कि एक दिन पहले कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी और इमरान मसूद बिना अनुमति कैंपस में पहुंचे थे, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया. विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार महताब आलम रिजवी ने कहा कि इस मामले में दिल्ली पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है.

दरअसल, छात्र जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्टूडेंट्स यूनियन को फिर से बहाल करने की मांग कर रहे हैं. यह छात्रसंघ वर्ष 2006 में कैंपस में हुई हिंसा और पढ़ाई में आई बाधा के बाद बंद कर दिया गया था. वहीं, छात्र संगठन AISA ने आरोप लगाया है कि प्रशासन ने बिना किसी उकसावे के भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की. हालांकि, जामिया प्रशासन ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है. 12 अक्टूबर से कैंपस में प्रदर्शन जारी है.

सुरक्षाकर्मियों पर बदसलूकी का आरोप

छात्रों ने आरोप लगाया कि करीब 100 सुरक्षाकर्मी मस्जिद वाले गेट के पीछे से वहां पहुंचकर उनको घसीटते हुए गेट नंबर-7 तक ले गए. फिर उनको एंबुलेंस से अस्पताल भेजा. उन्होंने सुरक्षाकर्मियों पर पेट पर मारने और बाल खींचने के भी आरोप लगाए हैं. इस दौरान भूख हड़ताल पर बैठे मोहम्मद जासिम और एविन की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी. हालांकि उन्होंने अपनी भूख हड़ताल जारी रखी.

ये भी पढ़ें : ‘फ्री कश्मीर' के नारे से भूख हड़ताल और इमरान मसूद की हिरासत तक, दिल्ली के जामिया में 12 दिनों से ये हो क्या रहा है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jamia Protest News, Jamia, Imran Pratapgarhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com