दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) में क्लासेस और एग्जाम को लेकर नया आदेश जारी हुआ है. छात्रों की क्लासेस को लेकर जारी पहले के सारे आदेश कैंसिल करके नए आदेश जारी किए गए हैं. अब जामिया में 9 नवंबर तक ही ऑनलाइन क्लास चलेगी. इसके बाद कैंपस पूरी तरह से छात्रों के लिए खुल जाएगा और 10 नवंबर से ऑफलाइन क्लास शुरू होगी. छात्रों की क्लासेस के अलावा यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सेकेंड मिड टर्म एग्जाम पर भी बड़ा फैसला लिया है.
जामिया के नए आदेश में क्या-क्या?
जामिया के रजिस्ट्रार प्रोफेसर मो. महताब आलम रिजवी ने 30 अक्टूबर को नया आदेश जारी किया है, जिसमें पहले के 24, 26 और 28 अक्टूबर वाले सभी नोटिस को कैंसिल कर दिया गया. साथ ही ऑनलाइन क्लासेस, मिड-टर्म एग्जाम और अन्य सारी एकेडमिक गतिविधियों को लेकर नया आदेश जारी हुआ.
आदेश के मुताबिक, अब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 9 नवंबर 2026 तक ही ऑनलाइन क्लासेस चलेंगी. 10 नवंबर से यूनिवर्सिटी में कैंपस खुल जाएंगे और ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी. इसके अलावा आदेश में कहा गया कि सेकेंड मिट टर्म एग्जाम (2nd Mid-term Exams) ऑफलाइन होंगे, जो 16 नवंबर से शुरू होगा और 21 नवंबर तक चलेगा.
सारी एकेडमिक एक्टिविटीज भी पहले जैसे चलेंगी
रजिस्ट्रार के आदेश के अनुसार, यूनिवर्सिटी में बाकी सारी एकेडमिक एक्टिविटीज भी 2026-27 के एकेडमिक कैलेंडर के हिसाब से ऑफलाइन ही होंगी. आदेश में सभी डीन व HODs से बोला गया है कि अटेंडेंस और एग्जाम का रिकॉर्ड मेंटेन करें.
यह भी पढ़ें | जामिया छात्रसंघ चुनाव: 20 साल बाद खत्म होगा सूखा, जानें क्यों लगा था बैन और कौन थे आखिरी अध्यक्ष?
पहले के आदेश में क्या था?
बता दें, इससे पहले 28 अक्टूबर को ऑनलाइन क्लासेस को लेकर एक आदेश जारी हुआ था, जिसमें यूनिवर्सिटी में 24 नवंबर तक ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहने को कहा गया था. इसके साथ ही आदेश में कहा गया था कि प्रैक्टिकल, फील्ड वर्क, प्रोजेक्ट वाइवा और माइनर प्रोजेक्ट वाइवा की परीक्षाएं भी 25 से 30 नवंबर के बीच ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी.
जबकि थ्योरी पेपर की एंड-सेमेस्टर परीक्षाएं 1 दिसंबर से 24 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन होंगी. हालांकि, अब पुराने सभी आदेश को रद्द करके नया आदेश जारी हुआ और 10 नवंबर से ऑफलाइन क्लास शुरू करने का निर्णय लिया गया है.
यह भी पढ़ें
जामिया के प्रदर्शनकारी छात्रों की बड़ी जीत, ज्यादातर मांगें मानी गईं, चुनाव की तारीख भी हुई तय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं