- जयपुर के महेशनगर इलाके में एक वैन ने सड़क पर बैठी बुजुर्ग महिला को रौंद दिया
- महिला को वैन ने करीब पंद्रह फीट तक घसीटते हुए घायल कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई
- पुलिस ने वैन को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है
राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिट एंड रन का ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जिसे देखकर रूह कांप उठेगी. घर के बाहर कंस्ट्रक्शन का कुछ काम चल रहा है. एक बुजुर्ग महिला वहां पर बैठी हुई है. तभी अचानक से एक वैन आगे बढ़ती है और महिला को रौंदती हुई आगे निकल जाती है. इस हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई.
बुजुर्ग को 15 फीट तक घसीटा
वैन बुजुर्ग महिला को सड़क पर करीब 15 फीट तक घसीटते हुए ले गई. ये भयावह मंजर कैमरे में कैद हो गया. बुजुर्ग का नाम कलावती था. वह जयपुर के महेशनगर इलाके की रहने वाली थी. वैन के रौंदने की वजह से उनकी जान गई. उनका पोस्टमार्टम जयपुरिया हॉस्पिटल में करवाया गया. इस घटना के बाद महेश नगर पुलिस ने वैन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया. पुलिस की पूछताछ में ड्राइवर का कहना है कि सड़क पर बैठी बुजुर्ग महिला उसे दिखी ही नहीं. यह हादसा अचानक हो गया. पुलिस अब मामलेक की जांच कर रही है.
जयपुर: सड़क किनारे बैठी बुजुर्ग महिला को वैन 15 फीट तक घसीटकर भागी, देखें Video
— NDTV India (@ndtvindia) April 9, 2026
पूरी खबर: https://t.co/4kazHIKBgh #Rajasthan pic.twitter.com/CPF3F871fG
ये भी पढ़ें-पार्किंग विवाद में सत्तू वाले ने काट दी पिकअप चालक की गर्दन, भीड़ ने हत्यारे को ऑन द स्पॉट दी मौत
वैन जब्त, हिरासत में ड्राइवर
घटना का वीडियो देखने पर वैन एक तरफ खड़ी दिखाई दे रही है. जिस तरह से वह किनारे बैठी महिला की तरफ बढ़ रही है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वैन को जानबूझकर बुजुर्ग की तरफ लाया जा रहा है. वरना वैन के निकलने के लिए सड़क पर काफी जगह थी. वैन जिस, तरह से तिरछी लाइन में सड़क किनारे महिला को रौंदती है उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आ सकेगी.
ये भी पढ़ें- बेकाबू कार ने ऑटो और बाइक को उड़ाया, खौफनाक मंजर CCTV में कैद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं