विज्ञापन
This Article is From May 30, 2019

जगन मोहन रेड्डी और केसीआर के विमान को उतरने की नहीं मिली इजाजत, शपथ ग्रहण समारोह में नहीं होंगे शामिल

आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों के विमान को राष्ट्रीय राजधानी में संचालन की इजाजत नहीं मिली.

Also Read in
जगन मोहन रेड्डी और केसीआर के विमान को उतरने की नहीं मिली इजाजत, शपथ ग्रहण समारोह में नहीं होंगे शामिल
आंध्र- तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों के विमान को राष्ट्रीय राजधानी में संचालन की इजाजत नहीं मिली.
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Cabinet) दूसरे कार्यकाल के लिए गुरुवार को शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में तमाम नेता शामिल हो रहे हैं. हालांकि खबर है कि आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों के विमान को राष्ट्रीय राजधानी में संचालन की इजाजत नहीं मिली, जिस वजह से दोनों नेताओं ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली आने का दौरा रद्द कर दिया है. बताया जा रहा है कि वआंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने गुरुवार को पद की शपथ ली और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव भी उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे, दोनों नेता एक विशेष विमान से दिल्ली आने वाले थे.  

मोदी कैबिनेट में अनुभव के साथ दिखेगी युवा शक्ति, मंत्रियों के नाम फाइनल, देखें पूरी लिस्ट 

अधिकारियों ने कहा, मुख्यमंत्रियों को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अपराह्न् 3.30 बजे से लेकर रात 11 बजे तक बिना शेड्यूल के विमान उतारने की पाबंदी की वजह से इजाजत नहीं मिली. इजाजत नहीं मिलने के बाद, जगन रेड्डी और राव ने दिल्ली आने का दौरा रद्द कर दिया. जगन रेड्डी ने इसके स्थान पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री और द्रमुक नेता एम.के.स्टालिन के लिए लंच का इंतजाम किया. (इनपुट- IANS से भी)

कौन शामिल होगा पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में?​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Oath Ceremony, Jagan Mohan Reddy, KCR, LoksabhaPolls 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com