यमन के एक स्थानीय निवासी की हत्या को लेकर मौत की सज़ा का सामना कर रही निमिषा प्रिया से यमन की जेल में 11 साल बाद मुलाकात करना उनकी मां के लिए भावनात्मक पल था. अपनी बेटी से 24 अप्रैल को जेल में मिलने और उसके साथ कुछ घंटे बिताने के बाद प्रिया की मां प्रेमा कुमारी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि उन्हें यकीन नहीं था कि वह अपनी बेटी को देख भी पाएंगी. प्रेमा ने कहा, “मेरा डर गलत था. मैं उससे मिली. जैसे ही उसने मुझे देखा, वह दौड़कर मुझे मम्मी कहकर मेरे पास आई और मेरे गले लग गई. हम दोनों रोये.”
प्रेमा ने कहा कि ईश्वर की कृपा है और यमन की सरकार की मेहरबानी से उनकी बेटी ठीक है. उनकी यमन की यात्रा की व्यवस्था ‘सेव निमिषा प्रिया इंटरनेशनल काउंसिल' ने की थी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले साल दिसंबर में प्रेमा कुमारी को अरब देश जाने की इजाजत दे दी थी, ताकि वह अपनी बेटी को मौत की सज़ा से बचाने के लिए पीड़ित परिवार से ‘ब्लड मनी' (पीड़ित परिवार को पैसा देकर सजा माफ करवाना) पर बातचीत कर सकें.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: AI की अंधी दौड़ को दिशा देगा नया भारत! देखें वर्ल्ड समिट NDTV India पर -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यमन के उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल 13 नवंबर को निमिषा प्रिया की मौत की सजा के खिलाफ अपील खारिज कर दी थी. प्रिया यमन में नर्स के तौर पर काम कर रही थी. प्रिया को तलाल अब्दो महदी की जुलाई 2017 में हुई हत्या का दोषी ठहराया गया है. उसने तलाल के कब्जे से अपना पासपोर्ट वापस लेने के लिए उसे बेहोशी का इंजेक्शन लगाया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं