पश्चिम एशिया में घमासान जारी है. ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों से हमला किया है. इससे आशंका है कि इजरायल कहीं फिर हमले न कर दे और फिर बड़ी जंग छिड़ जाए. इस बीच लेबनान में हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच जंग जारी है. इजरायली जेट फाइटर्स ने टारगेट स्ट्राइक की है. बेरूत के आसपास हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमले करने की खबर है. बताया जा रहा है कि हिजबुल्लाह को इन हमलों से बड़ा नुकसान हुआ है. इन हमलों की तस्वीरें भी सामने आई हैं.
आज विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक व्याख्यान में इस बात पर चिंता जाहिर की कि इस युद्ध का दायरा बढ़ता जा रहा है. भले ही तटस्थ कहकर कुछ देश फायदा उठा सकते हैं, लेकिन युद्ध कहीं भी हो, चाहे रूस-यूक्रेन हो या फिर मिडिल-ईस्ट का युद्ध हो, नुकसान किसी न किसी प्रकार से सबको होता है. यह पूरी दुनिया के लिए चिंता की बात है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
My message to Macron >> pic.twitter.com/BHyh0Fso19
— Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) October 5, 2024
चाहे फ्रांस हो या अमेरिका, युद्ध के बुरे असर के बारे में सभी कह रहे हैं. युद्ध का दायरा बढ़ना नहीं चाहिए और शांति की कोशिश लगातार करनी चाहिए.
हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर दागे रॉकेट, उत्तरी इलाकों में बिजली गुल, सुनाई दी सायरन की आवाज
ईरान के राष्ट्र प्रमुख खमनेई ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर किए गए हमास के हमले को कानूनी और नैतिक तौर पर सही ठहराया था. जबकि दुनिया के सभी देशों ने कहा था कि यह एक आतंकी हमला था जिसमें 1200 से ज्यादा इजरायली नागरिक मारे गए थे. दो सौ से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया गया था. उनमें से कई की हत्या कर दी गई. अभी भी हमास के पास 100 ज्यादा इजरायली नागरिक हमास के पास बंधक हैं.
इजरायल ने लेबनान में फिर किया हमला, बेरूत की 3 जगहों पर की 6 एयरस्ट्राइक
ईरान इजरायल पर किए गए हमले को अपना जवाब बता रहा है. खमनेई ने अरब देशों को साथ मिलकर आगे आने को कहा है. उनका कहना है कि मुस्लिम वर्ल्ड का एक ही दुश्मन है. यह इशारा उनका अमेरिका की तरफ है. पिछले हफ्ते ईरान ने इजरायल पर कई हमले किए थे. आशंका है कि इजरायल इन हमलों का जवाब देगा. वह किस तरह से जवाब देगा, यह अभी साफ नहीं है. इस बारे में इजरायल अमेरिका से चर्चा करेगा. अमेरिका उसका रणनीतिक सहयोगी है.
यह भी पढ़ें-
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से भारत का इजरायल और ईरान के साथ द्विपक्षीय व्यापार संकट में
इजरायल का साथ देने वाले देशों को भी करेंगे टारगेट, इस जंग से रहें दूर : ईरान की चेतावनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं