विज्ञापन

Air Pollution: भारत का सबसे साफ और सबसे दमघोंटू शहर, प्रदूषण की यह रिपोर्ट हैरान कर देगी

Air Quality Report: स्विट्जरलैंड की एयर क्वालिटी इंडेक्स कंपनी ‘IQ Air’ की वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2024 में कहा गया है कि दिल्ली वैश्विक स्तर पर सबसे प्रदूषित राजधानी शहर बना हुआ है,

Air Pollution: भारत का सबसे साफ और सबसे दमघोंटू शहर, प्रदूषण की यह रिपोर्ट हैरान कर देगी

World Air Quality Report: भारत में प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक होता जा रहा है. वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2024 की रिपोर्ट में इस बात की तस्दीक करती है. भारत और दुनिया के कई देशों में प्रदूषण की स्थिति जारी इस रिपोर्ट में 
दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 13 भारत के है. मेघालय का बर्नीहाट इस लिस्ट में सबसे ऊपर है. दुनिया भर के शहरों में एयर क्वॉलिटी पर नजर रखने वाली संस्था की रिपोर्ट से जानिए देश का सबसे साफ और सबसे दमघोंटू शहर कौन सा है?

स्विट्जरलैंड की एयर क्वालिटी इंडेक्स कंपनी ‘IQ Air' की वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2024 में कहा गया है कि दिल्ली वैश्विक स्तर पर सबसे प्रदूषित राजधानी शहर बना हुआ है, जबकि भारत 2024 में दुनिया का पांचवां सबसे प्रदूषित देश बन गया है. दुनिया के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ 2025 के बाद भी प्रयागराज भारत का वो शहर है, जहां की हवा सबसे साफ है.

2023 में इस सूची में भारत तीसरे स्थान पर था. पड़ोसी देश पाकिस्तान के चार शहर और चीन का एक शहर दुनिया के शीर्ष 20 प्रदूषित शहरों में शामिल हैं.

भारत के इन शहरों की हवा सबसे प्रदूषित

शहरAQI
गुरुग्राम264
दिल्ली240
नई दिल्ली229
गाजियाबाद191
आसनसोल184
अहमदाबाद179
नोएडा175
कानपुर172
नागपुर169
नासिक169

भारत के इन शहरों में सबसे साफ हवा

शहर AQI
प्रयागराज58
बेंगलुरु61
वाराणसी66
जबलपुर70
चेन्नई71
रायपुर77
विजयवाड़ा85
भिलाई86
भोपाल87
कोटा    95

किन देशों की हवा है सबसे खराब 

देश  AQI (PM 2.5 की सालाना औसत)
चाड91.8
बांग्लादेश78.0
पाकिस्तान73.7
कांगो    58.2
भारत    50.6
तजाकिस्तान46.3
नेपाल    42.8
युगांडा41.0
रवांडा40.8
बुरुंडी40.3

दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहर 

  1. बर्नीहाट (मेघालय, भारत)
  2. दिल्ली  (भारत)
  3. कारागंडा (कजाकिस्तान)
  4. मुल्लानपुर (पंजाब, भारत)
  5. लाहोर (पाकिस्तान)
  6. फरीदाबादा (हरियाणा, भारत)
  7. एनडजेमेना (चाड)
  8. लोनी (यूपी, भारत)
  9. नई दिल्ली (भारत)
  10. मुल्तान (पाकिस्तान)
  11. पेशावर (पाकिस्तान)
  12. सियालकोट (पाकिस्तान)
  13. गुरुग्राम (हरियाणा, भारत)
  14. गंगानगर (राजस्थान, भारत)
  15. होटन (चीन)
  16. ग्रेटन नोएडा (यूपी, भारत)
  17. भिवाड़ी (राजस्थान, भारत)
  18. मुजफ्फरनगर (यूपी, भारत) 
  19. हनुमानगढ़ (राजस्थान, भारत)
  20. नोएडा (यूपी, भारत)

यह भी पढे़ं - दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के 13 शहर, मेघालय का बर्नीहाट टॉप पर; जानें दिल्ली किस नंबर पर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: