प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को देश व दुनिया के लोगों को बधाई दी और कहा कि भारतीय सभ्यता व संस्कृति की अद्भुत धरोहर योग आज दुनिया के लोगों के लिए जीवन का हिस्सा ही नहीं है बल्कि अब वह जीवन जीने की पद्धति बन रहा है. योग दिवस के अवसर पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि योग आज ना सिर्फ विश्व स्वास्थ्य को दिशा दे रहा है, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए एक वैश्विक पर्व बन गया है.
उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक योग घरों और आध्यात्मिक केंद्रों तक में सीमित था लेकिन अब यह विश्व के कोने-कोने तक पहुंच गया है.
मोदी ने कहा, ‘‘भारत के आध्यात्मिक केन्द्रों ने जिस योग-ऊर्जा को सदियों से पोषित किया, आज वह योग ऊर्जा विश्व स्वास्थ्य को दिशा दे रही है. आज योग वैश्विक सहयोग का पारस्परिक आधार बन रहा है. आज योग मानव मात्र को निरोग जीवन का विश्वास दे रहा है.''
Here are the Live Updates on International Yoga Day