विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

International Yoga Day 2020 Live Update: कोरोना संकट के बीच आज दुनियाभर में 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाया जा रहा है. कोविड-19 के प्रकोप के चलते लोग एक जगह एकत्रित नहीं हो रहे हैं, लिहाजा वह डिजिटल माध्यम से अलग-अलग कार्यक्रमों में इसका हिस्सा बन रहे हैं. यह पहला मौका है जब 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मनाया जा रहा है. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश को संबोधित किया. इस बार 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' की थीम है, 'घर पर योग, परिवार के साथ योग.' 21 जून को सुबह 6 बजे से लोग ऑनलाइन माध्यम से 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं और योग करते हुए तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' पर विदेशों में स्थित भारतीय मिशन भी डिजिटल मीडिया के जरिए अलग-अलग कार्यक्रमों से जुड़ेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
International Day Of Yoga, Yoga Day Live Update, Yoga Day, Yoga Day 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com