विज्ञापन

MI vs SRH IPL 2026: मुंबई को मिली छठी हार, अब कैसे करेगी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई, ऐसा है समीकरण

Mumbai Indians IPL 2026 Playoffs Equation: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं अधर में लटकी हुई है.

MI vs SRH IPL 2026: मुंबई को मिली छठी हार, अब कैसे करेगी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई, ऐसा है समीकरण
How Can Mumbai Indians Will Qualify for IPL 2026 Playoff See Equation

Mumbai Indians IPL 2026 Playoffs Equation: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन जारी है. बुधवार को अपने होम ग्राउंड पर उसे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ ही मुंबई पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. रेयान रिकेल्टन की नाबाद शतकीय पारी के दम पर मुंबई ने 20 ओवर में 243 रन बनाए थे. लेकिन इसके बाद अभिषेक और ट्रेविस हेड ने जिस तूफानी अंदाज में हमला बोला, उसके सामने बुमराह और बोल्ट जैसे दिग्गज भी पत्ते की तरह उड़ गए. अंत में हेनरिक क्लासेन ने नाबाद 65 रन बनाए और मुंबई की हार निश्चित कर दी. यह मौजूदा सीजन की मुंबई की छठी हार है, वो भी आठवें मुकाबले में. मुंबई के सिर्फ 4 अंक हैं और उस पर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. 

कैसे क्वालीफाई करेगी प्लेऑफ के लिए

मुंबई इंडियंस के 8 मैचों में 2 जीत के बाद 4 अंक हैं. उसके अब 6 मैच बचे हैं. मुंबई को अपने बचे बाकी मुकाबलों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. अगर मुंबई ऐसा करने में सफल होती है तो वह अधिकतम 16 अंकों तक पहुंच सकती है. हालांकि, उसे जीत के अंतर को बड़ा रखना होगा, ताकि तीसरे या चौथे स्थान के लिए अगर किसी टीम के 16 अंक होते हैं तो मुंबई का रन रेट उससे बेहतर हो.

लेकिन बाकी मैचों में मिली एक भी हार, उसके लिए रास्ते बंद कर देगी. मुंबई अगर एक मैच हारी तो अधिकतम 14 अंकों तक पहुंच पाएगी. इस दौरान उसे दूसरी टीमों के परिणामों पर निर्भर रहना होगा. लेकिन अगर वह बचे दो मैचों में हारी तो उसके 12 अंक होंगे, लेकिन वह इसके साथ प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी.

ट्रेविस हेड- हेनरिक क्लासेन के तूफान में उड़ी मुंबई

वानखेडे़ में मुंबई से मिले 244 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने तूफानी शुरुआत दिलाई. हेड को तीन जीवनदान मिले और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया. अभिषेक और हेड ने 8.4 ओवर में ही पहले विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी की. हेड ने इस दौरान 20 गेंदों में फिफ्टी की. लेकिन फिर गजनफर ने लगातार गेंदों पर अभिषेक और ईशान को आउट किया और अगले ओवर में हार्दिक ने हेड का शिकार किया.

लगा कि यहां से मुंबई वापसी कर जाएगी, लेकिन हेनरिक क्लासेन ने इसे होने नहीं दिया. क्लासेन ने 30 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों के दम पर नाबाद 65 रन बनाए, जबकि हेड ने 30 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 8 छक्के जड़े. जबकि सलिल अरोड़ा 10 गेंदों में 30 रन बनाकर नाबाद रहे. 

रेयान रिकेल्टन ने ठोका करियर का पहला शतक

रेयान रिकेल्टन की नाबाद शतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने बुधवार को अपने आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया. हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था और विल जैक्स और रेयान रिकेल्टन की सलामी जोड़ी ने कप्तान के फैसले को सही साबित किया. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की. विल जैक्स 46 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद क्रीज पर आए सूर्यकुमार यादव फिर फ्लॉप हुए और वो सिर्फ 5 रन बना पाए.हालांकि, रिकेल्टन ने नमन धीर के साथ तीसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 55 रनों की साझेदारी की. जबकि हार्दिक के साथ चौथे विकेट के लिए 56 रन जोड़े. रिकेल्टन मुंबई के लिए 55 गेंदों में 10 चौके और 8 छक्कों के दम पर 123 रन बनाकर नाबाद रहे.

यह भी पढ़ें: MI vs SRH IPL 2026: मुंबई का कप्तान बनने के बाद हार्दिक पांड्या का 'डंक' गायब, बेहद खराब है रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए 'असंभव' कुछ भी नहीं, बेखौफ़ बल्लेबाज़ी से लिख रही नया इतिहास, देखें आंकड़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com