सरकार वक्फ (संशोधन) बिल को आज लोकसभा में पेश करेगी. इसको लेकर संसद में काफी गहमा-गहमी है. सभी राजनीतिक दलों ने अपने अपने सदस्यों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है. राजनीतिक दलों ने अपने सदस्यों से कहा है कि अगले कुछ दिनों तक सदन की बैठक में हाजिर रहें और पार्टी की नीति के मुताबिक मतदान करें. आइए जानते हैं कि क्या होता है व्हिप और इसे कौन जारी करता है. हम यह भी बताएंगे कि कितने तरह का होता है व्हिप और इसे न मानने का प्रभाव क्या हो सकता है.
क्या होता है व्हिप
व्हिप का राजनीतिक दलों के निर्देश या आदेश की तरह होता है. इसे राजनीतिक दल अपने सदस्यों को किसी विशेष अवसर पर सदन में मौजूद रहने और मतदान में हिस्सा लेने के लिए जारी करते हैं. यह एक लिखित आदेश होता है. इसका मुख्य उद्देश्य सदन में पार्टी के सदस्यों में अनुशासन बनाए रखना होता है. इस आदेश का पालन करना व्हिप जारी करने वाले दल के हर सदस्य के लिए जरूरी होता है. इसका पालन न करने पर संबंधित सदस्य की सदस्यता भी जा सकती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

कौन जारी करता है व्हिप
हर राजनीतिक दल अपने एक वरिष्ठ सदस्य को मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) नियुक्त करता है. मुख्य सचेतक यह सुनिश्चित करता है कि पार्टी के सभी सदस्य व्हिप का पालन करें. हर राजनीतिक दल के पास व्हिप जारी करने का अधिकार होता है.
कितनी तरह का होता है व्हिप
व्हिप तीन तरह के होते हैं-एक लाइन का व्हिप, दो लाइन का व्हिप और तीन लाइन का व्हिप. एक लाइन के व्हिप जब जारी किया जाता है, तो सदस्यों से अपेक्षा की जाती है कि वो सदन में उपस्थिति दर्ज कराएं. वहीं दो लाइन के व्हिप में सदस्यों को निर्देश दिया जाता है कि वो सदन में मौजूद रहकर पार्टी लाइन के अनुसार मतदान करें. तीन लाइन व्हिप में राजनीतिक दल अपने सदस्यों से अपेक्षा करते हैं कि वे सदन में किसी विशेष विधेयक या मुद्दे पर चर्चा के दौरान और मतदान के समय मौजूद रहें.इसे सबसे सख्त व्हिप माना जाता है.

अगर व्हिप का पालन नहीं किया तो क्या होगा
व्हिप का पालन करना राजनीतिक दल के हर सदस्य के लिए जरूरी होता है. व्हिप का उल्लंघन करने पर संबंधित दल सख्त कदम उठा सकता है.व्हिप का उल्लंघन करने पर दलबदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है. इसका दोषी पाए जाने पर संबंधित सदस्य की सदस्यता भी जा सकती है.
ये भी पढ़ें: कमाल है! अमेरिका के सीनेट में लगातार 25 घंटा भाषण देता रहा यह नेता, जानें कैसे की तैयारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं