भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख (Eastern Ladakh) में सेना के जवानों के रहने की व्यवस्था को अपग्रेड (living facilities upgraded) किया है. अब जवानों को यहां पर ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी. चूंकि पूर्वी लद्दाख ऐसा सेक्टर है, जहां हर साल नवंबर के बाद 40 फीट तक बर्फबारी होती है, वहीं तापमान माइनस 30-40 डिग्री तक नीचे चला जाता है, ऐसे में यहां पर जवानों के लिए हालात आसान करने के लिए उनकी रहने की फैसिलिटी को अपग्रेड किया गया है.
बता दें कि पूर्वी लद्दाख पिछले कुछ महीनों से चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद को लेकर भी चर्चा में रहा है. यहां पर ही जून में गलवान घाटी में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के साथ हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवानों की जानें चली गई थीं. वहीं, चीनी सेना को भी कुछ नुकसान की खबर आई थी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
भारतीय सेना ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि 'ठंड में सीमा पर तैनात जवानों की ऑपरेशनल क्षमता को बढ़ाने के लिए भारतीय सेना ने सेक्टर में जवानों के रहने की फैसिलिटीज़ का अपग्रेडेशन खत्म किया है.'

बयान में सेना ने बताया, 'पिछले सालों में तैयार एकीकृत सुविधाओं वाले कैंपों के अलावा बिजली, पानी, हीटिंग की सुविधा, स्वास्थ्य और स्वच्छता की उत्कृष्ट सुविधाएं जोड़ी गई हैं.

सेना ने बताया कि जवानों की तैनाती को देखते हुए उन्हें हीटरयुक्त टेंट की सुविधा दी जा रही है. इसके अलावा, सैनिकों के किसी भी आकस्मिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नागरिक बुनियादी ढांचे भी बनाए जा रहे हैं.
अक्टूबर में चीन की सरकारी मीडिया से जुड़े एक अधिकारी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें चीनी सेना की ओर से भी चीनी इलाके में ठंड के लिए की जा रही तैयारियां दिखाई गई थीं. इसके तहत चीनी सैनिकों के लिए सोलर और विंड पॉवर की सुविधा और चौबीसों घंटे तक गर्म पानी की सुविधा देने की बात कही गई थी.
Winter is coming. Removable self-heating barracks equipped to #China's #PLA frontline troops under Xinjiang & Xizang (Tibet) command.
— Shen Shiwei沈诗伟 (@shen_shiwei) October 10, 2020
Solar & wind power, 24 hours hot water, shower facilities, canteens and many others equipped. pic.twitter.com/fUyKBmguCf
बता दें कि भारत-चीन पूर्वी लद्दाख में कई महीनों से सीमा विवाद को लेकर आपस में उलझे हुए हैं. मामला शांत करने के लिए दोनों देशों के बीच सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर कई चरणों में बातचीत हुई है. पिछले हफ्ते खबर आई थी की दोनों देश डिस्इंगेजमेंट प्लान पर चर्चा कर रहे हैं, हालांकि, अभी इसपर सहमति नहीं बनी है.
Video: भारत-चीन की सेना डिस्इंगेजमेंट को तैयार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं