भारत में 5G की दूरसंचार सेवाएं इस साल अक्टूबर तक शुरू होने की संभावना है. सरकार ने सोमवार को रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और अडानी डेटा नेटवर्क सहित चार कंपनियों की बोलियों में 1.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक की स्पेक्ट्रम नीलामी पूरी कर दी है. 5G स्पेक्ट्रम के लिए बोली समाप्त होने के बाद एक मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कुल 72,098 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की पेशकश में से 51,236 मेगाहर्ट्ज (लगभग 71 प्रतिशत) की नीलामी हो गई है.
पिछले सात दिनों में कुल 40 राउंड की बोली लगाई गईं. बोली का कुल मूल्य 1,50,173 करोड़ रुपये है.
वैष्णव ने एएनआई से कहा कि सफल बोली लगाने वालों को स्पेक्ट्रम का आवंटन 10 अगस्त तक किया जाएगा और इस साल अक्टूबर तक देश में 5जी सेवाएं शुरू होने की संभावना है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा, "नीलामी पूरी हो चुकी है और अगले कुछ दिनों में, 10 अगस्त तक स्पेक्ट्रम की मंजूरी और आवंटन समेत सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी." मंत्री ने कहा, "ऐसा लगता है कि हम अक्टूबर तक देश में 5जी लॉन्च करने में सक्षम होंगे. चल रही 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी इंगित करती है कि देश के दूरसंचार उद्योग ने 5जी तक विकास का एक लंबा सफर तय किया है." वैष्णव ने कहा कि स्पेक्ट्रम की बेहतर उपलब्धता से देश में दूरसंचार सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा.
यह भी पढ़ें : Reliance Jio ने 5जी नीलामी में लगाई 88,078 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बोली
5G स्पेक्ट्रम नीलामी में सरकार को मिले 1,50,173 करोड़ के कुल मूल्य में से रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड ने 58.65 प्रतिशत, यानी 88,078 करोड़ रुपये की बोली लगाई है.
अगर 700 मेगाहर्ट्ज बैंड का उपयोग किया जाता है तो एक टावर ही काफी क्षेत्र को कवर कर सकता है. दूरसंचार क्षेत्र के दिग्गज सुनील मित्तल की भारती एयरटेल ने 43,084 करोड़ रुपये में 19,867 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम खरीदा है. वहीं वोडाफोन आइडिया ने 18,784 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम खरीदा है.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कुल मिलाकर 1,50,173 करोड़ रुपये की बोलियां प्राप्त हुईं. सरकार कुल 10 बैंड में पेश किए गए 72,098 मेगाहर्ट्ज में से 51,236 मेगाहर्ट्ज या 71 प्रतिशत स्पेक्ट्रम बेच पाई है. उन्होंने कहा कि सरकार पहले साल में स्पेक्ट्रम मद में 13,365 करोड़ रुपये प्राप्त करेगी. मंत्री ने कहा कि 5जी सेवाएं अक्टूबर तक शुरू की जा सकती हैं.
5जी सर्विस इंडिया में जल्द होगी शुरू, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं