देशभर के ज्यादातर इलाकों में अब गर्मी का सितम दिखने लगा है. कई जगह तो लू के थपेड़ो ने हालत और खराब कर दी है. अब तक लू के हालात नॉर्थ एमपी, दक्षिणी यूपी, झारखंड में देखे गए हैं. आईएमडी की साइंटिस्ट डॉ. सोमा सोनरॉय के मुताबिक हालांकि थोड़ी राहत की बात ये है कि कुछ जगहों पर आज से ही तापमान में गिरावट आने लगेगी. आज दक्षिणी यूपी, दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली, नॉर्थ एमपी, बिहार, झारखंड, बंगाल में लू चलेगी. वहीं कल भी झारखंड में लू के हालात रहेंगे.
कल से नॉर्थ इंडिया में तापमान में गिरावट आने लगेगी. दिल्ली एनसीआर में आज लू की आशंका जताई गई है. जबकि कल से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है. साथ ही बारिश के आसार हैं, कल से कुछ जगहों पर बारिश भी शुरू हो जाएगी. आने वाले कुछ दिनों बारिश के साथ आंधी-तूफान की भी संभावना है. नॉर्थ इंडिया, फिर नॉर्थ वेस्ट इंडिया, फिर ईस्ट के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
कल से लेकर अगले 5 दिनों तक पूरे भारत में तापमान घटता दिखेगा तो लू की स्थिति निकलने की संभावना है. गर्म हवाओं की वजह से आज लू की भी संभावना है. उच्च तापमान के साथ जब तेज हवा चलेगी तब लू के हालात बन जाएंगे. जो कि काफी खराब स्थिति होती है. इस दौरान काफी एहतियात बरतने की जरूरत है. खासकर नॉर्थ इंडिया में आज भी लोगों को इस पर ध्यान देने की जरूरत है.
ये भी पढ़ें : इंदौर के पेट्रोल पम्पों पर पांच गुना बढ़ गई 2,000 रुपये के नोटों की आवक : संगठन
ये भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती केस में TMC नेता अभिषेक बनर्जी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, 26 मई को मामले की सुनवाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं