अफगानिस्तान में मानवीय स्थिति पर यूएन उच्च स्तरीय बैठक में बोलते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, अफगानिस्तान एक चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहा है. भारतीय पहले अफगानिस्तान की मानवीय मदद करता रहा है. बड़े पैमाने पर गेंहू भेजता रहा है. हमने बड़े पैमाने पर प्रोजेक्ट बनाए हैं. अफगानिस्तान के लोगों की मदद के लिए इस चुनौती पूर्ण समय में भी भारत पहले की तरह अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़ा है. अफगानिस्तान के लोगों की सही मदद हो, इसके लिए विश्व समुदाय को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे.
साथ ही कहा, भारत ने लगभग 3 बिलियन से ज्यादा अभी तक अफगानिस्तान में इन्वेस्ट किया है. लगभग 500 प्रोजेक्ट अलग-अलग फील्ड में देश के सभी 34 प्रोविंस में चल रहे थे. भारत संकट की इस घड़ी में हमेशा की तरह अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़ा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अफगानिस्तान में सबसे बेहतर माहौल बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एक साथ आना चाहिए. अफगानिस्तान के प्रति भारत का दृष्टिकोण हमेशा इसके लोगों के साथ ऐतिहासिक मित्रता द्वारा निर्देशित होता रहा है, आगे भी ऐसा ही रहेगा. जो लोग अफगानिस्तान में आना और बाहर जाना चाहते हैं, उन्हें बिना किसी रुकावट के ऐसी सुविधाएं दी जानी चाहिए.
साथ ही उन्होंने कहा, यात्रा और सुरक्षित आवाजाही का मुद्दा मानवीय सहायता में अवरोध बन सकता है जिसे तत्काल सुलझाया जाना चाहिए. अफगानिस्तान के राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सुरक्षा हालात में व्यापक बदलाव और इसके परिणाम स्वरूप मानवीय जरूरतों में भी परिवर्तन. अफगानिस्तान एक अहम और चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है. भारत ने अफगानिस्तान के भविष्य में संयुक्त राष्ट्र की केंद्रीय भूमिका का सतत समर्थन किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं