देश में कोरोना के मामले में एक बार फिर 40 हजार से कम ही आए हैं. पिछले 24 घंटे में 36,571 नए कोविड मामले सामने आए और 540 लोगों की मौत हुई है. इससे सक्रिय मामलों की संख्या 363, 605 हो गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 36,555 है. वहीं ठीक होने वालों की कुल संख्या 31,561,635 हो गई है. वहीं कोरोना से कुल 433,589 मौतें हुई हैं. रिकवरी रेट बढ़कर 97.54% हो गई है. जो कि मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है.विकली पोजिटिविटी रेट 1.93% है, जो कि पिछले 56 दिनों से लगातार 3 प्रतिशत से नीचे है. वहीं डेली पोजिटिविटी रेट 1.94% है जो कि पिछले 25 दिनों से लगातार 3 प्रतिशत से नीचे है. वहीं अब तक कुल 50.26 करोड़ कोरोना टेस्ट हुए हैं. अब तक कुल 57.22 करोड़ लोगों का टीकाकरण हुआ है.
दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट अब तक के सबसे कम स्तर पर
राष्ट्रीय राजधानी में भी कोरोना के मामलों में रोजाना कमी देखने को मिल रही है. दिल्ली में सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि यहां कोरोना पॉजिटिविटी रेट अब तक के सबसे कम स्तर पर पहुंच गया है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक- गुरुवार को नए मामलों का आंकड़ा भी इस पूरे साल में सबसे कम आया है. दिल्ली में बीते 24 घंटे में 25 नए कोरोना मामले ही सामने आए हैं. यह इस साल किसी भी एक दिन में सबसे कम संख्या है. दिल्ली में पहली बार कोरोना संक्रमण दर 0.04 फीसदी हुई है. 24 घंटे में 2 मरीजों की मौत के साथ दिल्ली में कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा बढ़कर 25,079 हो गया है. वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 448 है. होम आइसोलेशन में 140 मरीज अपना इलाज करा रहे हैं. सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.03 फीसदी है. दिल्ली में कोरोना महामारी से रिकवरी दर 98.22 फीसदी है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप जारी
महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 5,225 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,11,570 हो गयी जबकि 154 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 1,35,567 तक पहुंच गया है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 5,557 मरीजों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 62,14,921 हो गई है. महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 57,579 हो गयी है. संक्रमण से ठीक होने की दर 96.93 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 2.11 प्रतिशत है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं