विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2020

अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत दौरे से पहले PM मोदी ने किया Tweet, कहा- 'ट्रंप के स्वागत को लेकर उत्सुक है भारत'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को भारत पहुंचेंगे. ट्रंप पहले अहमदाबाद पहुंचेंगे.

Also Read in
अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत दौरे से पहले PM मोदी ने किया Tweet, कहा- 'ट्रंप के स्वागत को लेकर उत्सुक है भारत'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को भारत पहुंचेंगे. (फाइल फोटो)
  • डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को भारत पहुंचेंगे
  • दो दिवसीय है डोनाल्ड ट्रंप का भारत दौरा
  • ट्रंप के दौरे से पहले पीएम मोदी ने किया ट्वीट
नई दिल्ली:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को भारत पहुंचेंगे. ट्रंप पहले अहमदाबाद पहुंचेंगे. उनके स्वागत में अहमदाबाद को पूरी तरह सजा दिया गया है. ट्रंप अहमदाबाद एयरपोर्ट से सीधा मोटेरा स्टेडियम जाएंगे. ये रास्ता करीब 9 किलोमीटर का है. इस रास्ते को बड़ी खूबसूरती से सजाया गया है. ट्रंप मोटेरा स्टेडियम में आयोजित 'नमस्ते ट्रंप' नाम के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. सुरक्षा का जायजा लेने गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज अहमदाबाद पहुंचे. ट्रंप के दौरे से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) किया.
 


प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को कहा कि भारत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत को लेकर उत्सुक है. मोदी ने ट्वीट किया, 'भारत डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत करने के लिए उत्सुक है. यह सम्मान की बात होगी कि वह कल हमारे साथ होंगे, जिसकी शुरुआत अहमदाबाद में ऐतिहासिक कार्यक्रम से होगी.' 

ट्रंप के भारत पहुंचने से पहले कांग्रेस ने मांगा PM मोदी से पांच सवालों का जवाब

प्रधानमंत्री गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के उस ट्वीट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा, 'पूरा गुजरात एक आवाज में कहता है 'नमस्ते ट्रंप' ट्रंप और मोदी अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 22 किलोमीटर तक का रोड शो करेंगे. इसके बाद वे मोटेरा शहर में नवनिर्मित सरदार पटेल स्टेडियम में आयोजित 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम के लिए जाएंगे, जिसमें एक लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है. इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति आगरा के लिए रवाना होंगे और वहां से दिल्ली आएंगे.

भारत की पहली यात्रा पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को परोसी जा सकती है "ट्रंप थाली", जानें खास बातें

अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का 25 फरवरी की सुबह राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा. इसके बाद ट्रंप महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने राजघाट में उनकी समाधि पर जाएंगे. इसके बाद ट्रंप और मोदी के बीच हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी.ट

VIDEO: डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए तैयार है अहमदाबाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, PM Modi, Narendra Modi, Donald Trump India Visit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com