विज्ञापन

भारत को US टैरिफ में मिली बड़ी राहत, अब 55% एक्सपोर्ट पर सिर्फ 10% अतिरिक्त ड्यूटी

भारत को US टैरिफ में मिली बड़ी राहत, अब 55% एक्सपोर्ट पर सिर्फ 10% अतिरिक्त ड्यूटी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
रॉयटर्स

भारत को अमेरिका से एक बड़ी राहत मिल गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के एक्सपोर्ट पर पहले 55 फीसदी का टैरिफ लगाया था, लेकिन अब वो घटकर 10 फीसदी रह गया है। असल में अमेरिका ने नया कानूनी प्रावधान लागू कर दिया है जिसके तहत भारत 12.5 फीसदी के टैरिफ ढांचे से निकलर 10 फीसदी के टैरिफ ढांचे में आ गया है। कई दूसरे देशों पर तो अमेरिका ने कई अधिक टैरिफ लगाया है, ऐसे में जानकार इसे भारत के लिए राहत के तौर पर देख रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) ने ट्रेड एक्ट 1974 की धारा 301 के तहत दुनिया की कई अर्थव्यवस्थाओं की समीक्षा की थी। उसका तर्क था कि जबरन श्रम को रोकने के लिए कई देशों से आने वाले सामनों पर आयात शुक्ल लगाना जरूरी था। इसी कड़ी में चीन पर 12.5% टैरिफ लगाया गया है। 36 अन्य देशों पर भी इतना ही टैरिफ लगा दिया गया है। 

भारत पर क्या असर पड़ेगा?

जानकार मानते हैं कि भारत पर दूसरे देशों की तुलना में टैरिफ कुछ कम जरूर लगा है, लेकिन इसका भी व्यापक असर भारत की कई इंडस्ट्री पर पड़ने वाला है। सबसे ज्यादा असर भारत के कपड़ा उद्योग पर आ सकता है। असल में अमेरिका ने कई देशों पर तो टैरिफ लगाया है, वहीं कुछ देशों को बड़ी राहत भी दी है। बांग्लादेश के साथ-साथ कंबोडिया, इंडोनेशिया और मलेशिया को एक विशेष छूट दी गई है जिसके तहत अगर ये मुल्क अमेरिका से कपास खरीद कपड़ा बनाते हैं तो उस स्थिति में उन पर अतिरिक्त टैरिफ नहीं लगाया जाएगा और वे आसानी से अपना माल अमेरिका में बेच सकेंगे।

भारत में तो कई उद्योगपति अमेरिका के इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं। तर्क दिया जा रहा है कि अतिरिक्ट टैरिफ लगाने के लिए जबरन श्रम का मुद्दा उठाना ही दुर्भाग्यपूर्ण  हैं। इस एक फैसले की वजह से भारतीय उत्पादों की साख मार्केट में खराब होने का खतरा है। अब यह कोई पहली बार नहीं है जब राष्ट्रपति ट्रंप ने इस तरह से टैरिफ बम फोड़ा हो। जब से वे दूसरी बार राष्ट्रपति बने हैं, उन्होंने कई मौकों पर कई देशों पर भारी टैरिफ लगाने का काम किया है।

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com