विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2018

भारत और जापान ने समुद्री सुरक्षा के मामलों पर की चर्चा

दोनों देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र, समुद्री सुरक्षा, मानवीय सहायता और आपदा राहत में सहयोग, खोज एवं बचाव समेत आपसी हितों के विभिन्न विषयों पर विचार रखे

भारत और जापान ने समुद्री सुरक्षा के मामलों पर की चर्चा
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली: भारत और जापान ने दिल्ली में समुद्री मामलों पर चौथे चरण की चर्चा की जिसके दौरान हिंद - प्रशांत क्षेत्र और समुद्री सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की गई. 

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को हुई वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मंत्रालय में संयुक्त सचिव पंकज शर्मा ने किया जबकि जापान की ओर से राजदूत कानसुके नागाओका ने नेतृत्व किया. 

VIDEO : मालाबार युद्धाभ्यास

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा , ‘‘ दोनों पक्षों ने हिंद - प्रशांत क्षेत्र , समुद्री सुरक्षा , मानवीय सहायता और आपदा राहत में सहयोग, खोज एवं बचाव समेत आपसी हितों के विभिन्न विषयों पर विचार रखे और इन क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.’’

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India-Japan Talk
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com