शिवसेना (यूबीटी) उद्धव ठाकरे ने रविवार को दावा किया कि विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) लोकसभा चुनाव में 300 से अधिक सीट जीतेगा. बुलढाणा में शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार नरेंद्र खेडेकर के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी (भाजपा) की ओर से उनकी पार्टी को ‘नकली' शिवसेना कहने के लिए लोग सबक सिखाएंगे.
खेडेकर का मुकाबला प्रताप जाधव से है, जो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के प्रत्याशी हैं. ठाकरे ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था और कृषि नीतियों को लेकर भाजपा-नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
ठाकरे ने कहा कि भाजपा उन्हें (राजनीतिक रूप से) खत्म करने का दावा करती है, लेकिन फिर भी हर दिन उन्हें निशाना बनाती है.
उन्होंने कहा, ‘‘आप मेरी पार्टी को ‘नकली' शिवसेना कहते हैं, लेकिन यही सेना आपको अपनी असली ताकत दिखाएगी. क्या मेरी शिवसेना आपकी डिग्री की तरह है, जिसे आप नकली कहते हैं? लोग आपको आपकी जगह दिखा देंगे.''
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी को ‘नकली' शिवसेना करार दिया था. ठाकरे ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने उनसे नाम (शिवसेना) और चुनाव चिह्न (धनुष और तीर) ‘छीन लिया' और इसे ‘गद्दारों' को सौंप दिया. उन्होंने यह बात परोक्ष रूप से एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के संदर्भ में कही.
उन्होंने कहा, ‘‘अब चुनाव आयोग ने हमसे ‘जय भवानी' नहीं कहने के लिए कहा है. ठाकरे ने कहा कि उन्हें अपनी पार्टी के नए गीत से ‘जय भवानी' और ‘हिंदू' शब्द हटाने के लिए भारत के निर्वाचन आयोग (ईसीआई) से नोटिस मिला है, लेकिन वह इसका पालन नहीं करेंगे.
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘लोकतंत्र अब भी जीवित है और महा विकास आघाडी इसकी रक्षा करने में सक्षम है. हमें जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार ‘इंडिया' 300 से अधिक सीट जीतेगा. लेकिन लड़ाई आसान नहीं है. हमें तानाशाही को हराना है और आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वोट बर्बाद नहीं जाए.''
ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल पर (ड्रग तस्कर) इकबाल मिर्ची के साथ संबंध होने का आरोप लगाया था, लेकिन अब उन्हें एयर इंडिया मामले में ‘क्लीन चिट' दे दी गई है.
पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री पटेल ने पिछले साल राकांपा के विभाजित होने के बाद अजित पवार का साथ दिया था. ठाकरे ने पूछा, ‘‘अब मोदी उनके (पटेल) करीब आकर खुश हैं. मोदी जी आपका असली चेहरा क्या है?''
ये भी पढें:-
भारत के विकास को देखकर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लोग हमारे साथ रहने की मांग करेंगे : राजनाथ सिंह
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं