आयकर विभाग ने एक मशहूर स्टील निर्माता के 44 ठिकानों पर छापेमारी की है. महाराष्ट्र और गोवा के अलग-अलग शहरों में की गई छापेमारी में अब तक 175.5 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति का पता चला है. इसके अलावा बेहिसाब नकदी और आभूषण भी बरामद हुए हैं.
आयकर विभाग के मुताबिक छापेमारी में 3 करोड़ कैश और 5.20 करोड़ के आभूषण जब्त किए गए हैं. छापेमारी में बेहिसाब निवेश का भी पता तला है. इनके यहां से फर्जी चालान भी बरामद किए गए हैं. तलाशी अभियान और जांच अभी भी जारी है. छापेमारी में 194 किलोग्राम की बेहिसाब चांदी की वस्तुएँ मिली हैं जिसका मूल्य लगभग 1.34 करोड़ रुपये हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आयकर विभाग के अधिकारियों ने बुधवार 25.08.2021 को महाराष्ट्र और गोवा स्थित एक व्यापारिक समूह के पुणे, नासिक, अहमदनगर और गोवा के ठिकानों की तलाशी ली. यह समूह गोवा का एक प्रमुख इस्पात निर्माता और व्यापारी घराना है. तलाशी और जब्ती अभियान के दौरान, कई आपत्तिजनक दस्तावेज, और डिजिटल सबूत जब्त किए गए हैं.
तलाशी के दौरान मिले सबूतों से पता चला कि समूह विभिन्न 'फर्जी चालान' से स्क्रैप और स्पंज आयरन की फर्जी खरीद की बुकिंग की धोखाधड़ी में लिप्त है. तलाशी के दौरान फर्जी चालान जारी करने वालों के परिसर को भी खंगाला गया.
ऐसे चालान जारीकर्ताओं ने स्वीकार किया है कि उन्होंने केवल बिल की आपूर्ति की, लेकिन कोई सामान की सप्लाई नहीं की. जांच में पता चला कि वास्तविक खरीद के रूप में दिखाने और जीएसटी इनपुट क्रेडिट का दावा करने के लिए नकली ई-वे बिल भी बनाए गए.
जीएसटी प्राधिकरण, पुणे के सहयोग से नकली ई-वे बिलों की पहचान करने के लिए "वाहन ट्रैकिंग ऐप" का उपयोग किया गया था. इन पार्टियों से पहचानी गई कुल फर्जी खरीद अब तक लगभग 160 करोड़ रुपये की है. इसका वेरिफिकेशन अभी भी जारी है. फर्जी खरीद की मात्रा में इजाफा होने की संभावना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं