इस साल गर्मी सीजन के दौरान लू (Heat Wave) औसत से ज्यादा चलने की आशंका है और अप्रैल से जून के बीच दिन में अधिकतम तापमान भी औसत से ज्यादा रहने की आशंका है. सोमवार को भारत मौसम विभाग के डायरेक्टर जनरल डॉ. एम मोहपात्रा ने गर्म मौसम (अप्रैल से जून) 2025 के लिए मौसमी पूर्वानुमान और अप्रैल 2025 के लिए वर्षा और तापमान का मासिक पूर्वानुमान जारी करते हुए ये महत्वपूर्ण जानकारी साझा की. भारत मौसम विभाग के मुताबिक इस साल अप्रैल से जून महीने तक गर्मी के सीजन के दौरान देश के 16 राज्यों में लू के दिनों की संख्या औसत से ज्यादा रहने की आशंका है.
इन 15 राज्य में होगी लू की अधिक मार
रिपोर्ट में कहा गया है, "अप्रैल से जून के दौरान गर्म मौसम के दौरान, उत्तर और पूर्वी प्रायद्वीप, मध्य भारत, पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक हीटवेव वाले दिन होने की संभावना है." जिन राज्यों में औसत से ज़्यादा लू चलने की आशंका है उनमें राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखण्ड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के साथ साथ कर्नाटक और तमिल नाडू के उत्तरी इलाके शामिल हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

इसकी वजह है कि 2025 के गर्म मौसम (अप्रैल से जून) के दौरान पश्चिमी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों और पूर्व-मध्य और पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान रहने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि गर्मी के मौसम के दौरान अप्रैल से जून के बीच देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान भी रहने की संभावना है, सिवाय उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ अलग-थलग क्षेत्रों में जहाँ सामान्य न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है.
रातें भी होंगी औसत से ज्यादा गर्म
एनडीटीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए भारत मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर. के. जेनमनी ने कहा, "आने वाले गर्मी सीजन के दौरान अप्रैल से जून के बीच रातें भी औसत से ज्यादा गर्म रहने की आशंका है क्योंकि अधिकतर राज्यों में न्यूनतम तापमान भी औसत से ज्यादा रहने का पूर्वानुमान है". अप्रैल 2025 के दौरान पूरे देश में औसत बारिश सामान्य (Long Period Average का 88-112%) रहने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम भारत, प्रायद्वीपीय भारत, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम-मध्य भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है. देश के बाकी हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं