विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2019

IAF air strike: भारत-पाक सीमा पर तनाव के बीच, एयरलाइंस ने यात्रियों को दी किराए में राहत

पाकिस्तान के साथ सीमा पर तनाव बढ़ने के बीच, कई एयरलाइंस ने सैन्य बलों तथा अन्य यात्रियों के लिए टिकट रद्दीकरण तथा पुन:बुकिंग शुल्क में पूरी छूट दी है.

IAF air strike: भारत-पाक सीमा पर तनाव के बीच, एयरलाइंस ने यात्रियों को दी किराए में राहत
भारत-पाक के बीच तनातनी से कई उड़ानें रद्द हुईं
नई दिल्ली:

पाकिस्तान के साथ सीमा पर तनाव बढ़ने के बीच, कई एयरलाइंस ने सैन्य बलों तथा अन्य यात्रियों के लिए टिकट रद्दीकरण तथा पुन:बुकिंग शुल्क में पूरी छूट दी है. दोनों देशों में तनाव बढ़ने के कारण सरकार ने बुधवार को नयी दिल्ली के उत्तर में स्थित ज्यादातर हवाई अड्डों से वाणिज्यिक उड़ानों के संचालन पर रोक लगा दी थी. 

Pulwama Attack: भारत के साथ खड़े हुए अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस, UN में जैश और सरगना मसूद अज़हर को लेकर दिया बड़ा प्रस्ताव

एयर इंडिया ने नयी दिल्ली से श्रीनगर, लेह और जम्मू जाने वाली उड़ानों के लिए किराया पांच हजार रुपये तय कर दिया है जबकि मार्च के पहले सप्ताह तक उड़ान का कार्यक्रम बदलने के शुल्क को पूरी तरह से खत्म कर दिया है।    इस बीच, सस्ती सेवा प्रदाता गो एयर ने कहा कि वह रक्षाकर्मियों को 15 मार्च तक मुफ्त में यात्रा कार्यक्रम बदलने और रद्दीकरण की सुविधा देगी. विस्तारा ने कहा कि वह अमृतसर, जम्मू, लेह या श्रीनगर से या इन शहरों के लिए 31 मार्च तक यात्रा हेतु बुक टिकटों के लिए पूरा पैसा वापस करेगी और टिकट रद्दीकरण के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. 

आतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेट

इससे पहले 14 फरवरी को पुलवामा में हुए एक आत्‍मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थें. हमले की जिम्‍मेदारी पाकिस्‍तान स्‍थ‍ित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद ने ली थी. भारत ने इसके अगले दिन ही सेना को खुली छूट देने की बात कही थी और पाकिस्‍तान से 'मोस्‍ट फेवरेट नेशन' दर्जा वापस ले लिया था. इसके बाद घाटी में हुए सर्च ऑपरेशन में जैश के कई आतंकवादी मारे गए थें. 26 फरवरी की रात में वायु सेना ने अपने असैन्‍य कार्रवाई में पाकिस्‍तान के बालाकोट स्‍थ‍ित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद के कैंप को ध्‍वस्‍त कर दिया था. भारत के इस कार्रवाई को पूरी दुनिया ने समर्थन किया. (इनपुट भाषा से)

VIDEO: पाकिस्तान के एक लड़ाकू विमान को मार गिराया: विदेश मंत्रालय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IAF Air Strike, Airlines Offer Relief To Passengers, India-Pak Tensions, India, Pakistan, Flights
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com