कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज संसद सदस्यता रद्द होने पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि, ''मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं. मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं.'' गुजरात के सूरत की अदालत में मानहानि के मामले में राहुल गांधी को कल दो साल की सजा सुनाई गई. इसके बाद आज कानून के अनुसार उनकी संसद सदस्यता समाप्त कर दी गई.
मैं भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 24, 2023
मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सन 2019 के मानहानि मामले में दो साल की जेल की सजा सुनाए जाने के बाद शुक्रवार को उनकी संसद की निचले सदन की सदस्यता समाप्त कर दी गई.
लोकसभा सचिवालय ने उनके निर्वाचन क्षेत्र केरल के वायनाड को खाली घोषित कर दिया है. चुनाव आयोग अब इस सीट पर उप चुनाव की घोषणा कर सकता है. राहुल गांधी को दिल्ली में अपना सरकारी बंगला खाली करने के लिए एक महीने का समय मिलेगा.
कांग्रेस ने इस कदम के पीछे 'साजिश' का आरोप लगाया. कांग्रेस ने दावा किया है कि राहुल गांधी को चुप कराया जा रहा है क्योंकि वे सरकार से कठिन सवाल पूछ रहे हैं. बीजेपी ने इस कदम को 'वैध' कहा. उसने कहा कि एक स्वतंत्र अदालत ने उनकी टिप्पणी पर फैसला दिया. बीजेपी ने दावा किया कि उन्होंने पूरे अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) समुदाय का अपमान किया है.
कांग्रेस के 52 वर्षीय नेता राहुल गांधी को एक अदालत ने दोषी ठहराया है. उन्हें उनके 2019 के एक भाषण के लिए गुरुवार को गुजरात में दो साल की जेल की सजा सुनाई गई. राहुल गांदी ने पीएम मोदी के सरनेम को दो भगोड़े व्यापारियों के साथ जोड़ते हुए टिप्पणी की थी कि "चोरों" ने सरनेम एक ही कैसे होते हैं .
अदालत ने राहुल गांधी को जमानत दे दी है और उनकी सजा 30 दिनों के लिए निलंबित की है ताकि उन्हें उच्च न्यायालय में अपील करने की इजाजत मिल सके. लेकिन कानून के अनुसार, किसी भी सांसद को किसी अपराध का दोषी ठहराया जाता है और कम से कम दो साल की जेल की सजा सुनाई जाती है तो उसकी संसद की सदस्यता समाप्त हो जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं