विज्ञापन

MBBS कर चुकी युवती ने बिल्ली पाली, परिजनों को नहीं थी पसंद...विवाद के बाद डॉक्टर ने दे दी जान

MBBS करने के बाद 23 साल की डॉक्टर प्रिंसी एक बिल्ली घर लाई थी. इसके बाद उसे सर्दी-खांसी की शिकायत होने लगी, जिसको लेकर मां और बेटी के बीच बार-बार बहस हो रही थी. आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण उसने जान दे दी.

MBBS कर चुकी युवती ने बिल्ली पाली, परिजनों को नहीं थी पसंद...विवाद के बाद डॉक्टर ने दे दी जान
बिल्ली पालने को लेकर चल रहा था विवाद.

हैदराबाद में एक 23 साल की MBBS डॉक्टर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. उसने हाल ही में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी. बिल्ली को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद उसके ऐसा करने की आशंका जताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, हैदराबाद के अलवाल क्षेत्र के रिसाला बाजार में रहने वाली 23 साल की टी. प्रिंसी उर्फ श्रेष्टा ने हाल ही में अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी की थी. एमबीबीएस करने के बाद वह आगे की पढ़ाई करने की तैयारी कर रही थी. साथ ही, उसने मेडिकल लाइसेंस के लिए भी आवेदन किया था.

कुछ दिन पहले प्रिंसी ने पाली थी बिल्ली 

अलवाल के सब-इंस्पेक्टर देवेंद्र के अनुसार, “प्रिंसी एक बिल्ली घर लाई थी. इसके बाद उसे सर्दी-खांसी की शिकायत होने लगी, जिसको लेकर मां और बेटी के बीच बार-बार बहस हो रही थी.” बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भी दोनों के बीच इसी बात पर बहस हुई थी. इसके बाद प्रिंसी मां कुसुमलता काम पर चली गई थीं, वह ही घर पर अकेली थी. शाम को जब कुसुमलता वापस लौटीं, तो उन्होंने प्रिंसी को कमरे में पंखे से लटका देखा. 

मां ने बेटी को लटका देखा 

बेटी को फंदे पर लटके देख मां की चीख निकल गई. उन्होंने तुरंत पड़ोसियों को जानकारी दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गांधी अस्पताल की मोर्चरी भेजा.

पुलिस कर रही जांच 

पुलिस ने मां की शिकायत पर संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि, पुलिस का कहना कि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आई है. लेकिन, पुलिस अन्य पहलुओं से भी मामले की जांच कर रही है.

इटावा का IAS दूल्हा निकला फर्जी, गोरखपुर में की तीसरी शादी, दुल्हन को गोवा बेचने की थी तैयारी; लेकिन खुल गया भेद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyderabad News, Telangana Crime News, Telangana Crime, Hyderabad News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com