- तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में केरल के व्यापारी रिनशाद पी.वी. पर बैंक एटीएम के बाहर लूट और गोलीबारी हुई.
- रिनशाद 6 लाख रुपये जमा कराने के लिए SBI के एटीएम पहुंचे थे, तभी दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला किया.
- गोली लगने से रिनशाद घायल हुए, हमलावरों ने उनके 6 लाख रुपये से भरा बैग और बाइक की चाबी छीन ली.
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शनिवार सुबह एक केरल के युवा व्यापारी के साथ हुई लूट और गोलीबारी की वारदात ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया. कोझिकोड के रहने वाले 26 वर्षीय रिनशाद पी.वी. पर उस समय हमला किया गया जब वे कोटी इलाके में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एटीएम में 6 लाख रुपये जमा करने पहुंचे थे.
रिनशाद कपड़ों के व्यापारी हैं और इस महीने हैदराबाद कपड़े खरीदने आए थे. खरीदारी पूरी न हो पाने के कारण वे रकम अपने खाते में जमा कराने पहुंचे थे.
कैसे हुई वारदात
31 जनवरी को सुबह करीब 7 बजे रिनशाद बैंक स्ट्रीट रोड स्थित SBI के मेन ब्रांच एटीएम पहुंचे. जैसे ही वे कैश बैग लेकर एटीएम के पास खड़े हुए, तभी दो अज्ञात हमलावर पीछे से आए. पुलिस के मुताबिक, एक बदमाश ने रिनशाद पर पिस्टल तानकर अचानक फायर किया, जिसमें गोली उनके दाहिने पैर में लग गई. वे मौके पर गिर पड़े.
Taking serious note of an armed robbery and shooting incident reported on Saturday morning in the Koti area, the Hyderabad City Police has constituted special crime teams to investigate the case and trace the accused.
— V.C. Sajjanar, IPS (@SajjanarVC) January 31, 2026
A case has been registered at Sultanbazar Police Station vide… pic.twitter.com/n0pZH65Tpc
यह भी पढ़ें- जिसे मरवाना चाहती थी प्रेमिका वो बच गया, 'मफलर' की गफलत में बेगुनाह की हो गई हत्या
हमलावर 6 लाख रुपये से भरा बैग और दोपहिया वाहन की चाबी लेकर पीड़ित की ही बाइक पर भाग निकले.
फरार हुए आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी चदरघाट की ओर भागे, फिर वहां से निम्बोलीअड्डा और काचीगुड़ा पहुंचे, जहां बाइक छोड़ने के बाद उन्होंने अपने कपड़े बदले और पैदल ही काचीगुड़ा एक्स रोड्स की तरफ निकल गए.
इलाज जारी, हालत स्थिर
घायल रिनशाद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें- पूर्णिया मर्डर का लाइव वीडियो: सरेआम कारोबारी सूरज बिहारी की हत्या, रोंगटे खड़े कर देगा यह CCTV फुटेज
जांच में जुटी पुलिस
सुल्तान बाजार पुलिस स्टेशन में लूट और हत्या के प्रयास की धाराओं में FIR दर्ज की गई है. स्पेशल क्राइम टीमें CCTV फुटेज खंगाल रही हैं और दूसरे पुलिस स्टेशनों से समन्वय कर रही हैं. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं किसी जानकार ने रकम की सूचना तो लीक नहीं की, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है. हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर वी.सी. सज्जनार ने लोगों से अपील की है कि हमलावरों से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर 100 नंबर पर संपर्क करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं