पश्चिम बंगाल में हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर बीजेपी ने सख्त चेतावनी दी है. बीजेपी अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ मस्जिद निर्माण प्रयास रुकवाए जाएंगे. तृणमूल कांग्रेस ने हुमायूं कबीर को सस्पेंड किया लेकिन बीजेपी इसे ममता बनर्जी की राजनीतिक चाल मानती है.