लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक युवती को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि यह मामला झूठी शान की खातिर हत्या (ऑनर किलिंग) का है. पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को लाहौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर झंग जिले के गढ़ महाराजा में हुई.
जांच अधिकारी मोहम्मद आजम ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि रजाब अली ने अपने बेटों जब्बार और आमिर और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ मिलकर 26 मई को अपनी 20 वर्षीय बेटी को घर में आग लगाने से पहले बुरी तरह प्रताड़ित किया.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करना चाहती थी. उन्होंने कहा, ‘‘एक दिन पहले, वह घर से चली गई थीं और ऐसा बताया जाता है कि लौटने से पहले उस व्यक्ति के साथ कुछ समय बिताया था.'' आजम ने बताया कि उसके लौटने पर उसके पिता, दो भाइयों और परिवार की कुछ महिलाओं ने उसे रस्सी से बांध दिया और आग लगाने से पहले युवती को बुरी तरह से प्रताड़ित किया.
उन्होंने बताया कि पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. उन्होंने कहा, ‘‘मरने से पहले उसने पुलिस को आग लगाने वालों के बारे में बताया था. पुलिस ने पीड़िता के पिता, दो भाइयों और एक बहन को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है." अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों को अपने इस कृत्य पर कोई पछतावा नहीं है और उनका कहना है कि लड़की ने परिवार के सम्मान को ठेस पहुंचाई है.
ये भी पढ़ें : "युवा संगम देश की विविधता को बढ़ावा देने वाला कार्यक्रम": मन की बात के 101वें एपिसोड में पीएम मोदी
ये भी पढ़ें : विश्वास है कि संसद का नया भवन राष्ट्र के सामर्थ्य को नयी शक्ति प्रदान करेगा: प्रधानमंत्री मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं