केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) सर्वश्रेष्ठ है. अमित शाह ने यहां डुमस रोड पर एक ट्रस्ट द्वारा संचालित कैंसर अस्पताल एवं एक स्वास्थ्य भवन का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘‘केवल एक जीवनकाल में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं.''
गृह मंत्री ने सरकार की इस योजना को बताया सबसे अच्छी
शाह ने कहा, ‘‘लेकिन अगर आप मुझसे इन सभी योजनाओं में से सर्वश्रेष्ठ योजना बताने के लिए कहेंगे, तो मैं आयुष्मान भारत योजना कहूंगा. इस योजना के तहत, लगभग 60 करोड़ नागरिक अब पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज पाने के पात्र हैं.'' उन्होंने कहा कि 250 करोड़ रुपये की लागत से एक न्यास द्वारा निर्मित कैंसर अस्पताल का यहां उद्घाटन किया गया है जिसमें आयुष्मान भारत कार्ड धारक मरीज इलाज करा सकते हैं.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
मोदी सरकार में भारत का हेल्थ बजट बढ़ा
शाह ने कहा, ‘‘मोदी सरकार ने देश में स्वास्थ्य सेवा परिदृश्य को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं. भारत का स्वास्थ्य सेवा बजट 2013-14 में 37,000 करोड़ रुपये से बढ़कर मोदी सरकार के तहत 98,000 करोड़ रुपये हो गया है, जो आवंटन में तीन गुना वृद्धि दर्शाता है. प्रधानमंत्री ने देश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाया है.''
मेडिकल कॉलेज की संख्या में भी बढ़ोतरी
उन्होंने रेखांकित किया कि 2014 में 387 चिकित्सा महाविद्यालय थे जिनमें हर साल 51,000 एमबीबीएस चिकित्सक तैयार होते थे लेकिन अब चिकित्सा महाविद्यालयों की संख्या बढ़कर 766 हो गई, जिनसे 1.15 लाख एमबीबीएस चिकित्सक तैयार होते हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अन्य पहलों में आयुष क्षेत्र को बढ़ावा देना, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना और नागरिकों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खेलों को बढ़ावा देना शामिल है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं