चेन्नई (Chennai) और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हुई है. इसके चलते अधिकारियों ने आपातकालीन कदम उठाए हैं. जिसमें चार जिलों के स्कूलों को अगले दो दिनों तक बंद रखने का आदेश दिया गया है. साथ ही बचाव कार्य में मदद के लिए नेशनल डिजास्टर रेस्पोंस फोर्स को बुलाया गया है. उत्तरी तटीय तमिलनाडु के कई हिस्सों में हो रही भारी बारिश के कारण चेन्नई और तीन अन्य जिलों में स्कूलों और कॉलेजों को अगले दो दिनों तक बंद रखने का आदेश दिया गया है. सोमवार को ज्यादातर सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे. साथ ही मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने निजी कंपनियों से छुट्टी की घोषणा करने या कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति देने की अपील की है.
चेन्नई में रात भर बारिश होती रही. जिसके चलते रविवार को सुबह 8:30 बजे 21 सेमी बारिश रिकार्ड की गई. साथ ही शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
चेन्नई में भारी बारिश से लोगों के घरों में घुसा पानी, सड़कें भी जलमग्न
मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण के चलते तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. विभाग ने सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है. मंगलवार और बुधवार को भी बारिश की चेतावनी दी गई है.
देश में सितंबर और अक्टूबर में भारी वर्षा की 125 घटनाएं, 5 वर्षों में सबसे अधिक: IMD
चेन्नई के आसपास की झीलों में पानी की काफी आवक हुई है, चेम्बरमबक्कम झील से पानी छोड़ा जा रहा है. 85.4 फीट ऊंची इस झील में 82.35 फीट तक पानी है. 2015 में भारी वर्षा के दौरान चेम्बरमबक्कम झील से अचानक बहुत अधिक पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ आ गई थी. अधिकारियों ने कहा कि पानी की नियमित निकासी के कारण बाढ़ नहीं आएगी, लेकिन यदि बहुत अधिक बारशि हुई तो मुदुचुर के आसपास के इलाके जलमग्न हो सकते हैं.
बंगाल के कई जिलों में भी उत्तराखंड जैसी रिकॉर्ड बारिश हुई, मौसम विभाग का अलर्ट
अड्यार नदी के नजदीक बसे कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम जिलों में स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है. राज्य सरकार के अनुरोध के बाद , एनडीआरएफ ने बचाव कार्यों में मदद के लिए चार टीमों को तैनात किया है. साथ ही भारी बारिश से सड़क और रेल सेवा भी प्रभावित हुई है.
चेन्नई और आसपास के 10 जिलों में जबर्दस्त बारिश, जगह-जगह पानी भरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं