तमिलनाडु के मेट्टुपलायम में भारी बारिश के कारण एक मकान की दीवार गिरने से करीब 15 लोगों की मौत हो गई. राहत एवं बचाव कार्य जारी है और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है. भारी बारिश के कारण पूरी तरह कमजोर पड़ चुकी निजी परिसर की दीवार गिर गई. पुलिस ने बताया कि बचाव कर्मियों ने अभी तक नौ शव बरामद कर लिए हैं. तमिलनाडु और पुदुचेरी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश अगले कुछ दिन जारी रह सकती है. पिछले कुछ दिनों से दोनों राज्यों के कई जिलों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है. कई हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में पानी भर गया है और चेन्नई सहित कई शहरों में स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है.
मौसम विभाग के मुताबिक हिंद महासागर के कोमोरिन के पास एक चक्रवाती की वजह से तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की उम्मीद है. पिछले कुछ दिनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
Tamil Nadu: 15 persons dead after a compound wall collapsed & damaged three houses in Nadoor Kannappan Layout in Mettupalayam today morning, following heavy rain in the region. Rescue operation underway.
— ANI (@ANI) December 2, 2019
मध्य प्रदेश : भारी बारिश से तबाह हुए किसान अब केंद्र और राज्य सरकार के बीच फंसे
रविवार को उत्तर-पूर्व मानसून के कारण तमिलनाडु के कई हिस्सों और पड़ोसी राज्य पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई. चेन्नई में बारिश से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में और बारिश होने का पुर्वानुमान जताया है. क्षेत्रीय चक्रवात चेतावनी केंद्र के निदेशक एन पुविरासन ने मीडिया से कहा कि ऊपरी वायु प्रवाह के कारण राज्य में भारी बारिश हुई है.
गुजरात सरकार ने बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिए की 3,795 करोड़ के पैकेज की घोषणा
उन्होंने कहा कि अगले 24-48 घंटे में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है. लेकिन रामनाथपुरम, तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन, वेल्लोर, तिरुवल्लुर, तिरुवन्नमलाई जिलों में अगले 24 घंटों में भारी वर्षा हो सकती है. उन्होंने अरब सागर में दबाव का क्षेत्र बनने के कारण वायु गति बढ़ने की संभावना को देखते हुए मछुआरों को केप कोमोरिन और लक्षद्वीप क्षेत्र में समुद्र में न जाने की सलाह दी है. इस बीच चेन्नई शहर के पुलिस आयुक्त ए के विश्वनाथन ने चेन्नई में स्थिति का जायजा लिया और भारी वर्षा के बाद उपायों की समीक्षा की. विश्वनाथन ने मीडिया से कहा कि स्थित को देखते हुए सभी विभागों को सतर्क रहने के लिए कह दिया गया है.
पश्चिम बंगाल में ‘बुलबुल'का कहर, सात लोगों की मौत; तेज हवा ने उखाड़ दिए पेड़
VIDEO: 'बुलबुल' से ओडिशा में भारी बारिश, पेड़ और बिजली के खंभे उखड़े
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं