विज्ञापन
This Article is From May 30, 2015

भीषण गर्मी और लू से मरने वालों की संख्या 2005 तक पहुंची

भीषण गर्मी और लू से मरने वालों की संख्या 2005 तक पहुंची
नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने से मरने वालों का आंकड़ा 2005 तक पहुंच गया। झारखंड का पलामू आज सबसे गर्म स्थान रहा और यहां का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लू से मरने वाले लोगों की संख्या का बढ़ना जारी है। दोनों राज्यों में मिलाकर कुल 1979 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार से अब तक आंध्र प्रदेश में 156 और तेलंगाना में 49 और लोगों की मौत हो चुकी है।

ओडिशा में विशेष राहत आयुक्त कार्यालय को 108 कथित गर्मी से मरने वाले लोगों की सूचना प्राप्त हुई थी, लेकिन सिर्फ 17 लोगों की मौत की ही पुष्टि की गई है। अन्य मौत के मामलों की जांच की जा रही है। इसके अलावा गुजरात से सात और दिल्ली से दो लोगों के लू से मरने की खबर है।

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, झारखंड और राजस्थान में गर्म हवाओं का प्रकोप जारी है। झारखंड के पलामू में पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। इसके अलावा ओडिशा के भवानीपटना में तापमान 45.5 डिग्री, राजस्थान के कोटा में 44.6 डिग्री और जयपुर में 43.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिल्ली में आज तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब, हरियाणा में तापमान 40-44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा।

आंध्र प्रदेश में लू से मरने वालों की संख्या 1490 पहुंच गई है। तेलंगाना में कल तक लू से मरने वालों की संख्या 440 थी जो आज बढ़कर 489 हो गई।

तेलंगाना में अब तक नलगोंडा जिले में 126 लोग मारे गए हैं। इसके अलावा करीमनगर में 95, खम्माम में 92 और महबूबनगर में 37 लोगों की मृत्यु हो गई है। मेढक और रांगा रेड्डी जिलों में 35-35 लोग मारे गए हैं। लू ने आदिलाबाद में 22, वारंगल में 20, निजामाबाद में 17 और हैदराबाद में 10 लोगों की जान ले ली।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अभी लू का प्रकोप जारी रहेगा ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त ने एक बयान में बताया, 'गर्मी से मरने वाले 17 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य 21 की मौत अन्य कारणों से हुई। इसके अलावा जिलाधिकारियों द्वारा 70 अन्य मौत के मामलों की जांच की जा रही है।'

मौसम विभाग ने ओडिशा में प्रचंड गर्म हवाओं के चलने का अंदेशा जताया है। तटीय क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने का अनुमान है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
दिल्ली में मुख्यमंत्री जय भीम योजना फिर से शुरू, SC/ST स्टूडेंट को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये
भीषण गर्मी और लू से मरने वालों की संख्या 2005 तक पहुंची
नहीं रुके आंसू, पिता ने लड़खड़ाती आवाज में बयां किया दुख: CM योगी से बहराइच हिंसा में मारे गए युवक के परिवार ने की मुलाकात
Next Article
नहीं रुके आंसू, पिता ने लड़खड़ाती आवाज में बयां किया दुख: CM योगी से बहराइच हिंसा में मारे गए युवक के परिवार ने की मुलाकात
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com