विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2017

दीर्घकालिक लाभ के लिए झेलनी होगी अल्पकालिक परेशानी : वेंकैया नायडू

उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की गति धीमी हुई है और चीन भी अपनी अर्थव्यवस्था में शिथिलता का सामना कर रहा है, लेकिन इस सबके बीच भारत की स्थिति अच्छी है.

Also Read in
दीर्घकालिक लाभ के लिए झेलनी होगी अल्पकालिक परेशानी : वेंकैया नायडू
उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू (फाइल फोटो)
नई दिल्‍ली: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मौजूदा आर्थिक परिदृश्य पर शुक्रवार को कहा कि दीर्घकालिक लाभ के लिए देश को अल्पकालिक परेशानी झेलनी होगी. उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की गति धीमी हुई है और चीन भी अपनी अर्थव्यवस्था में शिथिलता का सामना कर रहा है, लेकिन इस सबके बीच भारत की स्थिति अच्छी है. नायडू की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर सरकार पर हमले कर रहे हैं.

नायडू ने कहा, ‘‘अल्पकालिक चीजें...कुछ समस्या होगी. नि:संदेह आपको दीर्घकालिक लाभ के लिए अल्पकालिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा. मैं इसमें नहीं जाना चाहता. कुछ लोग हैं जो बहस कर रहे हैं, अपनी दक्षता का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे भूल रहे हैं कि उन्होंने क्या किया है, क्या किया जाना है, क्या किए जाने की आवश्यकता है.’’ उन्होंने कहा कि जहां तक विदेशी और आर्थिक नीतियों की बात है तो व्यापक आम सहमति होनी चाहिए.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Venkaiah Naidu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com