विज्ञापन

'क्या पंजाब ड्रग-फ्री हो गया...' : BJP सांसद हरभजन सिंह का बड़ा सवाल

बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पंजाब में बढ़ती नशे की समस्या को गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि इस पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए.

'क्या पंजाब ड्रग-फ्री हो गया...' : BJP सांसद हरभजन सिंह का बड़ा सवाल
  • भाजपा सांसद हरभजन सिंह ने पंजाब में ड्रग समस्या को गंभीर बताया और इसे हल करने की आवश्यकता जताई है.
  • हरभजन सिंह ने एक वीडियो साझा किया जिसमें नशे में धुत दो व्यक्ति दिखाए गए हैं, जिसे पंजाब से जोड़ा गया.
  • आम आदमी पार्टी और राज्य पुलिस ने कहा कि वीडियो राजस्थान का है और भाजपा झूठ फैला रही है.

BJP सांसद हरभजन सिंह ने कहा कि क्या पंजाब ड्रग-फ़्री हो गया है? अगर हो गया है, तो इस पर बात करें और अगर पंजाब को ड्रग-फ़्री बनाना है, तो उस लक्ष्य को पाने के लिए किए जा रहे कामों पर ध्यान दें. अगर मैं पंजाब से जुड़े मुद्दों पर बात नहीं करता, तो मुझे लगता है कि मेरे यहां होने का कोई मतलब नहीं है. मेरा मानना ​​है कि ये पंजाब से जुड़े गंभीर मुद्दे हैं और सरकारों को इन्हें हल करने की दिशा में काम करना चाहिए.

इससे पहले सांसद हरभजन सिंह ने कथित तौर पर नशे में धुत दो व्यक्तियों का वीडियो साझा किया और लिखा कि पंजाब के युवा बेहतर के हकदार हैं. हालांकि, आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और राज्य पुलिस ने दावा किया कि यह वीडियो राजस्थान का है और हरभजन भाजपा का झूठ फैला रहे हैं.

कथित वीडियो में दो लोगों को सड़क पर अजीबोगरीब मुद्रा में खड़े देखा जा सकता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर साझा किया जा रहा है. इस पर कई उपयोगकर्ताओं ने टिप्पणी की है कि दोनों व्यक्ति ‘जॉम्बी ड्रग” के प्रभाव में नजर आ रहे हैं.

पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सदस्य हरभजन ने सोमवार रात ‘एक्स' पर उक्त वीडियो साझा करते हुए लिखा, “पंजाब के हालात देखकर बहुत दुख होता है.” उन्होंने कहा, “पंजाब और उसके युवा बेहतर के हकदार हैं. इस मुद्दे पर ईमानदारी, जवाबदेही और तुरंत कार्रवाई की जरूरत है-न कि इसे नकारने की.”

उन्होंने कहा, “सरकारों ने पंजाब और पंजाबी युवाओं के साथ क्या किया है? उन्होंने पंजाब को किस हाल में पहुंचा दिया है? जो पंजाब कभी अपने जोश, हिम्मत और बहादुरी के लिए जाना जाता था, आज उसी पंजाब के युवा नशे की चपेट में आ गए हैं. अभी भी समय है-मेरे पंजाब को बचाओ.”

ये भी पढ़ें : दिल्‍ली-मुंबई के लिए 2 अमृत भारत ट्रेनों को मंजूरी! गोरखपुर, बस्‍ती, बरेली, कानपुर, लखनऊ, आगरा, कोटा, सूरत को भी फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harbhajan Singh, Harbhajan Singh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com