उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध मदरसा तोड़े जाने के बाद प्रशासन द्वारा हल्द्वानी रेलवेस्टेशन को बंद कर दिया गया है. इस स्टेशन पर फिलहाल कोई भी ट्रेन नहीं रुक रही है. इतना ही नहीं हिंसा के बाद से सुरक्षा व्यवस्था भी चाकचौबंद है और पुलिस हिंसा प्रभावित इलाकों से सटे इलाकों में भी हाई अलर्ट पर है.
हल्द्वानी जाने वाली 9 ट्रेने फिलहाल स्टेशन पर नहीं रुक रही हैं. इनमें दिल्ली की तीन ट्रेन शताब्दी, संपर्क क्रांति और रानीखेत के साथ-साथ एक लखनऊ और 2 देहरादून की ट्रेन शामिल हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
हल्द्वानी में हुई हिंसा मामले में मुख्य सचिव ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं. इस जांच की जिम्मेदारी कमिश्नर कुमाऊ को सौंपी गई है. उनसे 15 के अंदर मामले में रिपोर्ट मांगी गई है.

बता दें कि हल्द्वानी में अवैध मदरसा तोड़े जाने के कारण हिंसा भड़क गई थी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि हालात पर काबू पाने के लिए क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है.
इस बीच शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हालात का जायजा लेने हल्द्वानी पहुंचे थे. इससे पहले गुरुवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान प्रशासन और पुलिस कर्मियों पर पथराव किया गया था. इस हिंसा में लगभग 300 लोग घायल हुए हैं.
हिंसा के बाद हल्द्वानी में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी और आसपास के इलाके भी पुलिस हाई अलर्ट पर हैं. मौके पर उत्तराखंड पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स को भी तैनात किया गया है.
गौरतलब है कि गुरुवार को थाना बनभूलपुरा के पास मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने के दौरान जमकर हंगामा हुआ था. नगर निगम की टीम जब जेसीबी लेकर पहुंची तो वहां मौजूद उपद्रवियों ने प्रशासन, पुलिस और पत्रकारों पर पथराव किया. इसस कई पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल हो गए.
यह भी पढ़ें : हल्द्वानी हिंसा में मरने वालों की संख्या छह हुई, दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश
यह भी पढ़ें : हल्द्वानी हिंसा : हंगामे में 2 की मौत, 250 से ज्यादा घायल, लगाया गया कर्फ्यू, इंटरनेट सेवा भी बंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं