विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2024

ज्ञानवापी में वजूखाने के सर्वे को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई

श्रृंगार गौरी केस की मुख्य याचिकाकर्ता राखी सिंह की तरफ से ज्ञानवापी परिसर में स्थित वजूखाने के एएसआई सर्वेक्षण की मांग को लेकर याचिका दाखिल की गई है. 

ज्ञानवापी में वजूखाने के सर्वे को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई
वजूखाने का सर्वे कराए जाने की मांग
लखनऊ:

वाराणसी के ज्ञानवापी में वजूखाने के एएसआई सर्वे को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई होने जा रही है. इस मामले में दोपहर 2 बजे सुनवाई शुरू होगी. इससे पहले 9 जुलाई के दिन हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने मस्जिद कमेटी को नोटिस जारी किया था. तब अदालत की तरफ से अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी को जवाब दाखिल करने के लिए चार हफ्ते का समय दिया गया था.

हिंदू पक्ष की क्या दलील

हिंदू पक्ष की तरफ से कोर्ट में कहा गया था कि इस स्थान के धार्मिक चरित्र का पता लगाना है, इसके लिए ये सर्वे जरूरी है. श्रृंगार गौरी केस की मुख्य याचिकाकर्ता राखी सिंह की तरफ से ज्ञानवापी परिसर में स्थित वजूखाने के एएसआई सर्वेक्षण की मांग को लेकर याचिका दाखिल की गई है. 

वजूखाने का सर्वे कराए जाने की मांग

अदालत में दायर याचिका में ज्ञानवापी के पूरे परिसर के किए गए सर्वे की तरह ही सील वजूखाने का भी सर्वे कराए जाने की मांग की गई है. 2 साल पहले कथित शिवलिंग मिलने के बाद वजूखाने को सील कर दिया गया था. मुस्लिम पक्ष की ओर से इसे फव्वारा बताया जाता है लेकिन हिंदू पक्ष इसे शिवलिंग होने का दावा कर रहा है. जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है.

(एनडीटीवी के लिए दीपक गंभीर की रिपोर्ट)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gyanvapi, Gyanvapi ASI Survey, Allahabad High Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com