विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2011

टोल प्लाजा हत्या मामले में दो गिरफ्तार

शुक्रवार की शाम गुड़गांव टोल प्लाजा के एक कर्मचारी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
Gurgaon: शुक्रवार की शाम गुड़गांव टोल प्लाजा के एक कर्मचारी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले का मुख्य आरोपी विजयवीर मानेसर के पास खो गांव के रहनेवाले हैं जबकि उसका साथी मनजीत दिल्ली के वजीरपुर का रहनेवाला है। पुलिस ने विजयवीर की बोलेरो गाड़ी भी जब्त की है। इन दोनों ने उमा शंकर पांडे नाम के टैक्स कलेक्टर को सिर्फ इसलिए गोली मार दी थी क्योंकि उसने टैक्स के पैसे मांगे थे। पेशे से प्रॉपर्टी डीलर विजयवीर और मनजीत टोल रोड से एक बोलेरो में सवार थे। टैक्स कलेक्टर को गोली मारने के करीब 40 मिनट बाद विजयवीर ने अपने साथी मनजीत को मौके का मुआयना करने के लिए भेजा था। विजय ये जानना चाहता था कि जिसे उसने गोली मारी है उसकी क्या हालत है। मनजीत के दोबारा टोल पर आकर पूछताछ करने की पूरी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद  हो गईं इसी के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी विजयवीर और मनजीत को गिरफ्तार कर लिया।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गुड़गांव, दो लोग गिरफ्तार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com