विज्ञापन

भारत के बदलाव की रफ्तार देखकर हैरान.. AI समिट में सुंदर पिचाई ने याद किए कॉलेज वाले दिन

AI समिट में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि भारत तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, वो इस रफ्तार को देखकर हैरान हैं. उन्होंने इस दौरान अपने कॉलेज के दिनों को भी याद किया.

भारत के बदलाव की रफ्तार देखकर हैरान.. AI समिट में सुंदर पिचाई ने याद किए कॉलेज वाले दिन
  • गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भारत में हो रहे तकनीकी बदलावों की रफ्तार देखकर हमेशा हैरानी जताई है
  • पिचाई ने बताया कि विशाखापत्तनम पहले एक शांत तटीय शहर था, जो अब तेजी से विकसित हो रहा है
  • गूगल विशाखापत्तनम में एक फुल-स्टैक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब बना रहा है जो बड़े निवेश का हिस्सा है
नई दिल्‍ली:

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI समिट में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि वह जब भी भारत आते हैं, तो यहां होने वाले नए बदलाव उन्हें हैरान कर देते हैं. मंच से उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए भारत में हो रहे तकनीकी विकास की रफ्तार की जमकर तारीफ की.

'बदलाव की रफ्तार देखकर हैरान'

पिचाई ने कहा, 'हर बार जब मैं भारत आता हूं, तो बदलाव की रफ्तार देखकर हैरान रह जाता हूं. जब मैं स्टूडेंट था, तो मैं अक्सर चेन्नई से कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन से करकपुर जाता था. वहां पहुंचने के लिए हम विशाखापत्तनम से गुजरते थे. मुझे याद है कि यह एक शांत और मामूली तटीय शहर था, जो संभावनाओं से भरा हुआ था.'

'विशाखापत्तनम में बन रहा AI हब'

उन्होंने आगे बताया कि अब उसी विशाखापत्तनम में गूगल एक फुल-स्टैक AI हब बना रहा है, जो भारत में कंपनी के 15 अरब डॉलर के इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश का हिस्सा है. पिचाई के अनुसार, यह हब पूरा होने पर गीगावॉट-स्केल कंप्यूट और एक नया इंटरनेशनल सबसी केबल गेटवे उपलब्ध कराएगा, जिससे पूरे भारत में लोगों और कारोबारों के लिए नई नौकरियां और अत्याधुनिक AI तकनीक पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें :-  AI पर भारत के करिश्मे का जिक्र, मैक्रों ने बांधे PM मोदी की तारीफों के पुल

अपनी यात्रा के दिनों को याद करते हुए पिचाई ने कहा, 'उस ट्रेन में बैठकर मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह शहर एक ग्लोबल AI हब बन जाएगा. ठीक वैसे ही जैसे मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मैं ऐसी टीमों के साथ काम करूंगा जो यह पता लगा रही होंगी कि डेटा सेंटर को स्पेस में कैसे भेजा जाए, या अपने माता-पिता को सैन फ्रांसिस्को में पूरी तरह ऑटोनॉमस कार राइड पर ले जाऊंगा.

ये भी पढ़ें :- Sarvam AI लाएगा 'मेड इन इंडिया' स्‍मार्ट चश्‍मा, फीचर फोन में AI के लिए HMD से डील, पूरी अपडेट ये रही

सुंदर पिचाई के इस ऐतिहासिक घोषणा से भारत में गूगल की उपस्थिति में महत्वपूर्ण विस्तार का संकेत मिलता है, जिससे विशाखापत्तनम AI के वैश्विक केंद्र में परिवर्तित हो रहा है. यह केंद्र अगली पीढ़ी की एआई सेवाओं को शक्ति प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम है. ये प्रगति इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के व्यापक उद्देश्यों के अनुरूप है, जो भारत के बहुपक्षीय सहयोग पर केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाने के लिए विभिन्न देशों और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों को एक साथ लाता है. 16 से 20 फरवरी तक आयोजित इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने और साझा विकास के नए अवसरों को खोलने के लिए एआई का उपयोग करना है.

लेखक के बारे में
img
तिलकराज
Deputy News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com