विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2011

मत करो टीम अन्ना और रामदेव को परेशान : गडकरी

गडकरी ने आरोप लगाया कि समाज के सदस्य संप्रग के प्रतिशोधात्मक पहल के शिकार बन गए हैं जो बहुत ही परेशान करने वाली और चिंताजनक बात है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने अन्ना पक्ष और बाबा रामदेव के खिलाफ नापाक अभियान का आरोप लगाते हुए उसपर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के हस्तक्षेप की मांग की। प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में गडकरी ने आरोप लगाया कि समाज के सदस्य संप्रग के प्रतिशोधात्मक पहल के शिकार बन गए हैं जो बहुत ही परेशान करने वाली और चिंताजनक बात है। उन्होंने कहा, निसंस्देह, जो लोग दोषी हैं, उनके मामलों में कानून को अपना काम करना चाहिए लेकिन यहां जो लोकतंत्र के सिद्धांत और कानून के शासन में विश्वास रखने वाले सभी लोगों को जो बात अखर रही है वह यह है कि कानून केवल कुछ चुनिंदा तरीके से अपना काम कर रहा है और वह भी तब जब असंतोष व्यक्त होता है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ऐसा जान पड़ता है कि अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण जैसे अन्ना पक्ष के सदस्यों तथा बाबा रामदेव एवं उनकी परमार्थ संस्थाओं तथा जिन लोगों ने वोट के बदले नोट का खुलासा करने वालों के पीछे हाथ धोकर पड़ गई। उन्होंने आरोप लगाया कि ये सब चीजें आपातकाल के दिनों की याद दिलाती हैं। उन्होंने इसे रोकने के लिए सिंह के हस्तक्षेप की मांग की।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
टीम, अन्ना, रामदेव, परेशान, गडकरी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com